Punjab Politics: '35 हजार शहीदों की आत्माएं भी फटकारती होंगी', रवनीत बिट्टू के BJP में जाने पर बोले सुखजिंदर सिंह रंधावा
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने कल बीजेपी ज्वाइन कर ली। इसको लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा उन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए 35 हजार के करीब शहीद हुई आत्माएं भी उन्हें फटकारती होंगी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी से न भूलने वाली गद्दारी की है। कांग्रेस पार्टी ने बिट्टू के दादा स्वर्गीय बेअंत सिंह को मुख्यमंत्री का ताज सौंपा। उसकी बुआ गुरकंवल कौर को कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया।
शहीदों की आत्माएं भी फटकारती होंगी- रंधावा
रंधावा ने रवनीत बिट्टू को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ते 35 हजार के करीब शहीदों की आत्माएं भी आपको फटकार डालती होंगी। आपको सिर्फ बेअंत सिंह का पोता होने के बावजूद पहले श्री आनंदपुर साहिब से फिर दो बार लुधियाना से लोकसभा की टिकट के कांग्रेस पार्टी ने आपको तीन बार सदस्य पार्लियामेंट का दर्जा दिलाया।
ये भी पढ़ें; Punjab News: पाकिस्तान के दो नाबालिगों की डेढ़ साल बाद होगी वतन वापसी, रिहाई पर कोर्ट ने कही ये बड़ी बात
कांग्रेस पार्टी समुंदर है दो चार बाल्टी ने नहीं खत्म होगा अस्तित्व- रंधावा
लेकिन कल अचानक आपके कांग्रेस पार्टी को छोडकर भाजपा में जाने के कारण स्वर्गवासी बेअंत सिंह परिवार से प्यार करने वाले लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। बेअंत सिंह के नाम को भाजपा में जाकर कलंकित कर दिया है। जिसका खामियाजा आपको लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक समुंदर है इसमें दो चार बाल्टियां पानी के निकलने से समुद्र का अस्तित्व नहीं खत्म हो जाता है।