रंधावा का नवजोत सिद्धू पर तंज, कहा- सिद्धू चिंता न करें, मैंने जेलों को बढ़िया बना दिया है
Navjot Singh Sidhu पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को सजा सुनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हाेंने कहााकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंंने सिद्धू को नौटंकीबाज नेता करार दिया।
चंडीगढ़, जेएनएन/ एएनआइ। नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद पंजाब के नेताओं ने प्रतिकिया दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने के दौरान सिद्धू के सहयोगी रहे पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उन पर (सिद्धू पर) निशाना साधा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया है और सिद्धू को नौटंकीबाज नेता करार दिया है। पंजाब के जेल मंत्री रहे रंधावा ने कहा कि सिद्धू को चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैंने जेलों को बढ़िया बना दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व चन्नी सरकार में उप मुख्यमंत्री व जेल मंत्री रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत सिद्धू को कैद की सजा होने पर तीखा तंज कसा। पत्रकारों से बातचीत में रंधावा ने कहा कि सिद्धू को फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैंने जेलों को बहुत बढि़या बना दिया है।
रंधावा ने कहा कि इस मामले में आखिरकार पीडि़त परिवार को इंसाफ मिला है लेकिन सिद्धू के जेल जाने से कांग्रेस को पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि सिद्धू के खिलाफ जो मामला है, वह तो कई दशक पुराना मामला है और तब वे भाजपा में थे।
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला करते हुए कहा क हमारे लोग गंभीर लोगों को नेता नहीं समझते और ऐसे बड़े नौटंकीबाज को बड़ा नेता समझते हैं। यह पंजाब और देश की बदकिस्मती है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं... हमारे लोग गंभीर लोगों को नेता नहीं समझते और ऐसे बड़े नौटंकीबाज को बड़ा नेता समझते हैं, ये पंजाब और देश की बदकिस्मती है: नवजोत सिंह सिद्धू को मिली सजा पर पंजाब के पूर्व डिप्टी CM और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, चंडीगढ़ pic.twitter.com/ahaUb2ic6E— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2022
रंधावा ने सिद्धू की ओर इशारा करते हुए कहा, मेरे इतिहास में हमें आज तक ऐसा अध्यक्ष नहीं मिला जो उसी साख पर बैठकर उसी को काटता रहा। मैंने राहुल गांधी से कहा था कि सुनील जाखड़ और सिद्धू को पार्टी से निकाल दो शायद हमारी 3-4 सीटें बढ़ जाएं।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनके खिलाफ बगावत करने में एक साथ रहे। दोनों ने मिलकर कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाने में अहम भूमिका निभाई थी। बाद में मुख्यमंत्री पद के चयन के दौरान सिद्धू और रंधावा आमने - सामने आ गए।
Supreme Court has delivered justice today. The victim family had been demanding justice for many years: Sukhbir Singh Badal, President, Shiromani Akali Dal on Congress leader Navjot Singh Sidhu pic.twitter.com/UH95Fak92i— ANI (@ANI) May 19, 2022
उधर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी नवजोत सिंह सिद्धू को सजा सुनाए जाने के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज न्याय किया है। पीड़ित परिवार वर्षों से न्याय मांग रहा था।