विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुखबीर बादल के पूर्व OSD चरणजीत बराड़ ने थामा 'कमल', BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़, नायब सैनी और रवनीत बिट्टू रहे शामिल

Published: Fri, 16 Jan 2026 10:46 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jan 2026 12:58 PM (IST)

सुखबीर बादल के पूर्व ओएसडी चरणजीत बराड़ आज भाजपा में शामिल हुए। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...और पढ़ें

सुखबीर बादल के पूर्व OSD चरणजीत बराड़ ने ज्वाइन की बीजेपी (जागरण फोटो)

सुखबीर बादल के पूर्व OSD चरणजीत बराड़ ने ज्वाइन की बीजेपी (जागरण फोटो)


HighLights

  1. चरणजीत बराड़ आज भाजपा में शामिल हुए

  2. हरियाणा सीएम नायब सैनी भी ज्वाइनिंग में रहे

  3. भाजपा आज सीएम मान के घर का घेराव करेगी

कैलाश नाथ, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच पुनः गठबंधन होनों की अटकलों के बीच सुखबीर बादल के पूर्व ओएसडी रहे चरणजीत बराड़ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है।

चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी कार्यालय में एक समारोह के दौरान हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में भगवंत मान के पूर्व ओएसडी ओंकार बराड़ के साथ पूर्व सांसद चरणजीत बराड़ बीजेपी में शामिल हुए।

 

नायब सैनी भी हुए शामिल

बराड़ ने शिरोमणि अकाली दल छोड़ कर श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में बनी शिरोमणि अकाली दल पुनर्सुरजीत को ज्वाइन कर लिया था। दो दिन पूर्व ही उन्होंने पुनर्सुरजीत को छोड़ दिया था। अहम बात यह हैं कि चरणजीत बराड़ की ज्वाइनिंग के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। सैनी लगातार पंजाब के राजनीतिक मामलों में गहरी सक्रियता दिखा रहे हैं।

इससे पहले सैनी ने खरड़ के अकाली नेता रणजीत सिंह गिल को भी भाजपा ज्वाइन करवाई थी। बराड़ सैनी भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, नायब सिंह सैनी और प्रदेश कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में ज्वाइनिंग की

भाजपा आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का भी करेगी घेराव

पंजाब में गिर रही कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान का घर भी घेरेगी। लंबे समय बाद एसा मौका है जब भाजपा की समस्त वरिष्ठ लीडरशिप सड़क पर उतर कर प्रदेश सरकार को चुनौती देगी।

दूसरी तरफ चंडीगढ़ पुलिस ने भी भाजपा के सेक्टर 37 स्थित प्रदेश मुख्यालय के बाहर घेराबंदी कर दी है। पुलिस की कोशिश होगी कि वह भाजपा के नेताओं को प्रदेश कार्यालय के पास ही रोक लें। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ करेंगे।