Move to Jagran APP

24 घंटे में हरियाणा में 800 और पंजाब में 700 जगह जली पराली

रियाणा में पिछले साल के मुकाबले इस बार जमकर पराली जलाई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 06:10 AM (IST)
24 घंटे में हरियाणा में 800 और पंजाब में 700 जगह जली पराली
24 घंटे में हरियाणा में 800 और पंजाब में 700 जगह जली पराली

विशाल पाठक, चंडीगढ़ : हरियाणा में पिछले साल के मुकाबले इस बार जमकर पराली जलाई जा रही है। पराली जलने की घटना बढ़ने के कारण प्रदेश के कई जिलों में अभी से प्रदूषण का स्तर 200 से 250 के पार पहुंच गया है। पीजीआइ के पर्यावरण विशेषज्ञ एडिशनल प्रोफेसर रविद्र खाईवाल के अनुसार बीते 24 घंटे में हरियाणा में 800 तो पंजाब में 700 जगहों पर पराली जलती पाई गई है। सेटेलाइट मैपिग के जरिए पराली जलती इन जगहों को स्पॉट किया गया है। यही कारण है कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलने की समस्या बढ़ते ही चंडीगढ़ का प्रदूषण स्तर भी रोजाना बिगड़ता जा रहा है। पिछली बार अक्टूबर में सिर्फ 300 जगहों पर जलाई गई थी पराली

loksabha election banner

एडिशनल प्रो. रविद्र ने पराली जलाने की घटनाओं को लेकर जो रिसर्च ग्राफ जारी किए हैं, उसके मुताबिक वर्ष 2020 में 13 से 20 अक्टूबर के बीच हरियाणा में सर्वाधिक 300 जगहों पर पराली जलती पकड़ी गई थी। ये आंकड़ा इस बार 800 तक पहुंच गया है। पंजाब में बीते 24 घंटे में 700 जगहों पर जली पराली

एडिशनल प्रो. खाईवाल के मुताबिक पंजाब में बीते 24 घंटे में 700 जगहों पर पराली जलती पकड़ी गई है। सेटेलाइट मैपिग के जरिए जिन जगहों पर ज्यादा पराली जलाई जा रही है, उन जिलों व कस्बों की विशेष रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को दी जाएगी। ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर अभी से नियंत्रण पाया जा सके। क्योंकि दीपावली के आसपास पराली जलाने के मामलों में वृद्धि होगी। हल्की बारिश से चंडीगढ़ के प्रदूषण स्तर में हुआ सुधार

शहर में रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद प्रदूषण स्तर में काफी सुधार दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में एयर क्वालिटी इंडेक्स 164 से 70 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। बीते शुक्रवार को इस सीजन में सर्वाधिक प्रदूषण स्तर 195 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया था। हरियाणा के इन जिलों में बीते 24 घंटे में बढ़ा प्रदूषण का स्तर बढ़ा

जिला एयर क्वालिटी इंडेक्स (माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर)

अंबाला 141

बल्लभगढ़ 269

भिवानी 251

चरखीदादरी 193

फरीदाबाद 312

गुरुग्राम 332

हिसार 285

जींद 269

कैथल 274

करनाल 260

कुरुक्षेत्र 230

पानीपत 354

रोहतक 308

सोनीपत 267 पंजाब के इन जिलों में बीते 24 घंटे में बढ़ा प्रदूषण का स्तर बढ़ा

जिला एयर क्वालिटी इंडेक्स (माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर)

अमृतसर 137

भठिडा 129

जालंधर 149

खन्ना 153


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.