Move to Jagran APP

असामाजिक तत्वों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई, नहीं होने देंगे पंजाब की शांति भंग: कुलदीप धालीवाल

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। पंजाब सरकार कानून व्यवस्था को गंभीर है। पंजाब में किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने नहीं दी जाएगी।

By Narender SanwariyaEdited By: Narender SanwariyaPublished: Mon, 20 Mar 2023 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2023 11:41 PM (IST)
असामाजिक तत्वों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई, नहीं होने देंगे पंजाब की शांति भंग: कुलदीप धालीवाल
असामाजिक तत्वों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पंजाब में कानून व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि जो भी पंजाब का माहौल बिगाड़ने या पंजाब को विकास की राह से भटकाने की कोशिश करेगा, मान सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। सोमवार को कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि उनके पास लगातार पंजाब और विदेशों से लोगों के फोन आ रहे हैं। वे असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस कार्रवाई के लिए मान सरकार की सराहना कर रहे हैं।

loksabha election banner

पंजाब में शांति

कुलदीप सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। पंजाब सरकार कानून व्यवस्था को गंभीर है। पंजाब में किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने नहीं दी जाएगी। पिछले कुछ दिनों में पंजाब में बहुत कुछ हुआ है, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बिल्कुल सुरक्षित है। मुख्यमंत्री मान पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए कड़े फैसले ले रहे हैं।

असामाजिक तत्वों को चेतावनी

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा भाईचारे और सद्भाव की भावना दिखाई है। हमारी सरकार उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, जो पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम हर मामले की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा की जो लोग भी पंजाब की खुशहाली में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के रहते उनके नापाक इरादे कभी सफल नहीं हो सकेंगे।

हमारी पार्टी देशभक्त पार्टी

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी देशभक्त पार्टी है। हम सेकुलरिज्म का झंडा बुलंद करने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में एक पल की जानकारी ले कर इस पूरे प्लान को तैयार किया गया। जो लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, उन पर जो कार्रवाई हुई है। इसे लेकर पंजाब के लोग बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार तीन करोड़ पंजाबियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों को गोलियां व बंदूकों की जरूरत नहीं है। उन्हें नौकरी और लैपटॉप की जरूरत है। जिसके लिए सीएम मान लगातार काम कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.