Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में 1 नवंबर तक बढ़ाई पटाखों पर रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने 1 नवंबर तक पटाखे बनाने, सेल करने और चलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 28 Oct 2017 11:50 AM (IST)Updated: Sat, 28 Oct 2017 11:50 AM (IST)
चंडीगढ़ में 1 नवंबर तक बढ़ाई पटाखों पर रोक

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की डायरेक्शन के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने 1 नवंबर तक पटाखे बनाने, सेल करने और चलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। चंडीगढ़ की सीमा में यह आदेश लागू रहेंगे। 1 नवंबर भी क्रेकर्स फ्री रहेगा।

loksabha election banner

इससे पहले दिवाली पर प्रशासन ने हाईकोर्ट की डायरेक्शन के बाद सिर्फ तीन घंटे ही पटाखे जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि कई जगह इसके बाद भी पटाखे चलते रहे। इस समय सभी की नजरें 4 नवंबर को होने वाले गुरु पर्व पर हैं। इस दिन भी लोग पटाखे चलाते हैं। अभी आदेश 1 नवंबर तक पटाखे सेल करने और नहीं जलाने के हैं।

यह भी पढ़ेंः सुखबीर ने 10 साल में इतने नींव पत्थर रखे कि इससे बन जाएंगे कई घर : सिद्धू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.