Move to Jagran APP

पंचकूला में होगा स्टार कबड्डी लीग का आयोजन

हरियाणा के जिला पंचकूला में एक से 7 अप्रैल तक देश भर के कबड्डी खिलाड़ी जुटेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्टार कबड्डी लीग सेशन-2 की तैयारियों बारे चर्चा करने के लिए देश के अलग- अलग राज्यों से पदाधिकारी मोरनी स्थित के हरियाणा माउंटेन क्वेल में पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 06:41 AM (IST)
पंचकूला में होगा स्टार कबड्डी लीग का आयोजन
पंचकूला में होगा स्टार कबड्डी लीग का आयोजन

संवाद सहयोगी, मोरनी : हरियाणा के जिला पंचकूला में एक से 7 अप्रैल तक देश भर के कबड्डी खिलाड़ी जुटेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्टार कबड्डी लीग सेशन-2 की तैयारियों बारे चर्चा करने के लिए देश के अलग- अलग राज्यों से पदाधिकारी मोरनी स्थित के हरियाणा माउंटेन क्वेल में पहुंचे।

loksabha election banner

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आयोजित हुई इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड व राजस्थान से आए स्टार कबड्डी लीग के पदाधिकारियों ने भाग लिया। स्टार कबड्डी लीग के चेयरमैन अशोक गोयल ने भविष्य में स्टार कबड्डी लीग की योजना को विस्तार से कार्यकारिणी के समक्ष रखा और देश भर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक का मंच संचालन अश्वनी कुमार ने किया। बैठक को मुख्य रूप से रामचंद्र अत्री, हिमाचल के पंकज कुमार, पीसी शर्मा, खेल विभाग हरियाणा में पूर्व में रहे खेल अधिकारी मनीराम एवं विक्रम मानस आदि ने संबोधित किया। जोरा सिंह को बनाया हरियाणा स्टार कबड्डी लीग का प्रांत अध्यक्ष स्टार कबड्डी लीग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को राष्ट्रीय चितक व समाजसेवी राजेश कुमार ने कहा कि खेल से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का। जिस देश के युवा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे वह देश निश्चित ही विकास के शिखर को चूमेगा। कार्यकारिणी में जोरा सिंह को हरियाणा स्टार कबड्डी लीग का प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया गया व पीसी शर्मा, सतीश शर्मा, बलराज, विक्रम मानस, कमल सिगला, कृष्ण देवबन व विक्रम सिंह की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में घोषणा की गई। स्टार कबड्डी लीग के प्रधान मनोज ढुल ने देश भर से आए प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.