यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक करोड़ की कार पर लगेगा सवा पांच लाख का खास नंबर
चंडीगढ़ में वहनो के खास नंबरों की नीलमी में 0001 नंबर सवा पांच लाख रुपये में बिका। इसे एक निजी कंपनी के एमडी स्वर्ण सिंह संधू ने अपनी करोड़ की पोर्श कायने कार के लिए खरीदा।

जेएनएन, चंडीगढ़। एक व्यक्ति ने अपनी एक करोड़ कीमत की पोर्श कायने कार के लिए सवा 5 लाख रुपये का सीएच-01-बीआर 0001 नंबर खरीदा है। रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की सीएच-01-बीआर सीरीज की ऑक्शन में यह नंबर एक निजी कंपनी के एमडी स्वर्ण सिंह संधू ने खरीदा है।
राफेल्स एजुसिटी इंडिया प्राइवेट लि. नामक इस कंपनी का सेक्टर-34 में इस कंपनी का कॉरपोरेट ऑफिस है। पिछली ऑक्शन में 0001 नंबर ढाई लाख रुपये में बिका था। दूसरा सबसे महंगा सीएच-01-बीआर 0005 नंबर 2 लाख 62 हजार रुपये में बिका। एक्सएम वेंचर्स प्राइवेट लि. ने यह नंबर लग्जरी कार के लिए खरीदा।
.jpg)
नीलामी में खास नंबर खरीदने के बाद अपनी कार में स्वर्ण सिंह संधू।
इसी तरह से तीसरा सबसे महंगा नंबर 0050 सुषमा बिल्ड टेक लिमिटेड ने 2 लाख 5 हजार में खरीदा। ऑक्शन के दूसरे दिन सबसे महंगी बोली लगने वाला 9999 नंबर 1 लाख 46 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इस ऑक्शन में आरएलए ने कुल 109 नंबर अलॉट किए। जिससे आरएलए ने 49 लाख 9 हजार रुपये की कमाई की। इस सीरीज के बाकी नंबरों की ऑक्शन भी आरएलए आगे शेड्यूल बनाकर करेगा।
इतने में बिके खास नंबर
नंबर बिका
0001 525000
0005 262000
0050 205000
0002 151000
9999 146000
5000 142000
0007 136000
0003 127000
0036 110000