महामारी से लड़ने के लिए करवाया विशेष हवन यज्ञ Chandigarh News
संस्था के उपप्रधान विनोद कुमार एवं समित शर्मा ने कहा कि इन दिनों धरती माता का विशेष दिन है और इस धरती मां के हम सभी भारतीय ऋणी है।
चंडीगढ़, जेएनएन। आज गौरी शंकर सेवादल गौशाला सेक्टर-45डी चंडीगढ़ द्वारा विशेष हवन यज्ञ किया गया। संस्था के उपप्रधान विनोद कुमार एवं समित शर्मा ने कहा कि इन दिनों धरती माता का विशेष दिन है और इस धरती मां के हम सभी भारतीय ऋणी है। जगत जननी धरती मां ने हम सभी भारतीयों को अपने चरणों में स्थान दे रखा है और कोरोना महामारी के बचाव हेतु आज पृथ्वी मां एवं गौ मां से प्रार्थना एवं हवन यज्ञ किया गया।
उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सभी भारतीयों को इस भयंकर बीमारी से रहा दिलाना कोरना वायरस आने के बाद लोगों के जीवन में बदलाव आया है। यह आगे भी जारी रहेगा। लोग अब भीड़ में जाने से कतराएंगे। अगर हफ्ते में एक दिन लोग घर से काम करने लगते हैं, तो सड़कों का भार कम हो जाएगा और हमारा भारत औद्योगिक क्रांति के दुष्प्रभाव से बचते हुए विकसित देश बन सकता है। आप सभी फिजिकल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग अवश्य करें। हम सभी भारतीयों को एकजुट होकर इस भयंकर बीमारी से लड़ना है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें