Move to Jagran APP

दिल्ली की तर्ज पर हाउसिग बोर्ड के मकानों में रहने वालों को दी जाए राहत

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने अपने तीन  दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठक के साथ साथ चंडीगढ़ के स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी केंद्रीय मंत्रियों तथा केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 07:53 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 07:53 AM (IST)
दिल्ली की तर्ज पर हाउसिग बोर्ड के मकानों में रहने वालों को दी जाए राहत
दिल्ली की तर्ज पर हाउसिग बोर्ड के मकानों में रहने वालों को दी जाए राहत

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने अपने तीन  दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठक के साथ साथ चंडीगढ़ के स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी केंद्रीय मंत्रियों तथा केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव और चंडीगढ़ प्रभारी दुष्यंत गौतम, गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,  संचार एवम सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से बैठकें की और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया । सूद ने बताया कि  उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से उनके निवास में  बैठक की और उनके साथ  चंडीगढ़ के संगठनात्मक और राजनैतिक परिदर्शा पर मंथन हुआ।  इस  दौरान चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों को लेकर भी बातचीत हुई और वर्तमान में प्रदेश संगठन की संरचना की समीक्षा भी की  गई। सूद ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव और चंडीगढ़ प्रभारी दुष्यंत गौतम से भी  मुलाकात की और उन्होंने कहा कि  वे आगामी  28 ़फरवरी को चंडीगढ़ में दो दिवसीय प्रवास हेतु आ रहे हैं।

loksabha election banner

इसके बाद अरुण सूद ने  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी से भेंटवार्ता की और उनसे कहा  कि  चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश है और  गृह मंत्रालय से समन्वय हेतु चंडीगढ़ की अभी तक गृह मंत्री सलाहकार समिति का गठन नहीं हुआ है, इसका जल्द से जल्द गठन किया जाए।  हाउसिग बोर्ड के मकानों के  निवासियों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि यहा के लोगों ने जरूरत के अनुसार अपने अपने मकानों में निर्माण किया हुआ है।  क्योंकि समय के साथ परिवार भी बड़े हुए हैं इसलिए इन लोगों को नीड बेस चेंज को नियमित करने हेतु कोई हल निकला जाए। सूर ने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली में वन टाइम सेटलमेंट के आधार पर दिल्ली के लोगों को राहत प्रदान की गई है उसी तरह से चंडीगढ़ के लोगों को राहत दी जाए। इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पानी की दर की वृद्धि को लेकर जारी की गयी अधिसूचना को संशोधित करके पानी के रेट कम करने की मांग भी रखी।उन्होंने केंद्रीय गृह  मंत्री से मांग की कि चंडीगढ़ में  गौ रक्षा कमीशन का गठन किया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  किशन रेड्डी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वे उपरोक्त सभी समस्याओं का संज्ञान लेंगे और जल्द ही वे चंडीगढ़ का दौरा भी करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.