पूर्व अध्यक्षों के बेटों ने पार्टी छोड़ने का किया एलान
उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस और भाजपा में बगावत शुरू हो गया है। कांग्रेस के संगठन सचिव नवीन गुप्ता और सचिव रामचरण गुप्ता ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है।
जासं, चंडीगढ़ : उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस और भाजपा में बगावत शुरू हो गया है। कांग्रेस के संगठन सचिव नवीन गुप्ता और सचिव रामचरण गुप्ता ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। दोनों नेता टिकट मांग रहे थे। दोनों ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के बेटे हैं। उनका कहना है कि उनकी वरिष्ठता को नजरअंदाज करते हुए जूनियर नेताओं को टिकट दी गई है। अभी शुक्रवार को भी कुछ नेताओं के बगावती तेवर दिखाने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा के उम्मीदवार संजीव ग्रोवर ने चुनाव लड़ने से किया इन्कार
जासं, चंडीगढ़ : वार्ड नंबर-30 से घोषित भाजपा उम्मीदवार संजीव ग्रोवर ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। ग्रोवर ने वीरवार दोपहर चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े सह प्रभारी और सांसद इंदु गोस्वमी से मिलकर अपनी इरादा जाहिर कर दिया। ग्रोवर का कहना है कि वह वार्ड नंबर-27 से चुनाव लड़ना चाहते थे। वह इसी वार्ड से मंडल अध्यक्ष रहे हैं। इस वार्ड में वह पिछले दस साल से काम कर रहे हैं। उनसे बिना पूछे उनका वार्ड शिफ्ट कर दिया गया है। ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने वार्ड नंबर-30 से आवेदन भी नहीं किया था। उन्होंने भाजपा के चंडीगढ़ अध्यक्ष अरुण सूद और पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को भी चुनाव न लड़ने के बारे में बता दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि यदि उनकी सीट शिफ्ट कर दी जाए तो वह वार्ड नंबर-27 से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। ऐसे में अब भाजपा खाली हुई इस सीट पर किसी दूसरे नेता को चुनाव लड़ने का निर्णय लेगी। मालूम हो कि वार्ड नंबर-30 से शिअद के हरदीप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस ने यहां से भूपेंद्र सिंह के बेटे अतिदर सिंह रॉबी को उम्मीदवार बनाया है।