Move to Jagran APP

पंजाब में कुछ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदलेगी भाजपा

भाजपा की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने साफ संकेत दिए कि भाजपा कुछ सीटों पर उम्मीदवार बदल सकती है। पार्टी राज्य में 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 08:06 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 09:53 AM (IST)
पंजाब में कुछ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदलेगी भाजपा

जेएनएन, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय उप प्रधान प्रभात झा ने पदाधिकारियों, विधायकों व मंत्रियों से कहा कि पार्टी आप सभी के दम पर 23 विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत झोंकेगी। उन्होंने संकेत दिए कि कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के चेहरे भी बदले जा सकते हैं, लेकिन इसका विरोध करने के बजाय जीत के लिए काम करें।

loksabha election banner

दो दिन तक चली पार्टी के विभिन्न मोर्चों, सेल व विधायकों सहित तमाम पदाधिकारियों की बैठक में झा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी हलकों में एक हलका इंचार्ज लगाने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि आने वाले कुछ महीने त्योहारों के हैं। उसके बाद लोकतंत्र का महापर्व चुनाव है। उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि त्योहारों को सामाजिक तौर पर मनाने की परंपरा डालें। आम लोगों के साथ त्योहारों में शामिल हों। उनके साथ सेलिब्रेट करें। उन्होंने भाजपा नेताओं को कई टिप्स दिए।

उन्होंने कहा पंजाब के लोग समझदार हैं। मेहनती हैं। प्रकाश सिंह बादल काफी बड़े कद के नेता हैं। भाजपा अकाली दल के साथ गधबंधन में चुनाव लड़ रही है। इसलिए मतभेद भुला दें और एकजुट हो जाएं। नेता व पदाधिकारी तेवर के साथ नहीं बल्कि सेवा भाव के साथ लोगों के बीच जाएं।

पढ़ें : किसी कमेटी को नहीं मानता, कार्रवाई के बाद जांच का दिखावा क्यों : छोटेपुर

आप पर साधा निशाना

प्रभात झा बिना नाम लिए कहा कि पंजाब में एक पार्टी खालिस्तानी समर्थकों के दम पर सरकार बनाने के सपने देख रही है। नौसिखिया पार्टी ने दिल्ली में दुर्घटना से सरकार बना ली है। कंग्रेस व कांग्रेसी नेता अभी भी एसी कल्चर से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को रोजाना 8 से 10 घंटे काम करना होगा। उन्होंने हर बूथ पर हलके में अलग से टीम बनाकर चुनाव की रणनीति बनाने पर जोर दिया। झा ने कहा हर हलके में विभिन्न मोर्चों की रैलियां निकाली जाएं। महारैलियां की जाएं। लोगों के बीच अपनी योजनाओं की जानकारी लेकर जाएं। प्रदेश प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने कहा हमे काफी काम करना है। हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं।

पढ़ें : कैप्टन खुलकर उतरे आप नेता छोटेपुर के पक्ष में, कहा- बाहरी नेताओं ने छोटेपुर को फंसाया

पार्टी से बड़ा कोई नहीं: झा

प्रभात झा ने भाजपा नेताओं को इशारों में समझाया कि सभी ने सिद्धू का हश्र देख लिया। इसलिए पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। भाजपा नेताओं के पीछे चलने वाली पार्टी नहीं है। भाजपा अपने संविधान व राष्ट्रहित को आगे लेकर चलने वाली पार्टी है। इसलिए कोई भी अपने आप को पार्टी से बड़ा न समझे।

पढ़ें : आप ने पंजाब कन्वीनर छोटेपुर को हटाया, कमेटी करेगी रिश्वतखोरी की जांच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.