सम्मान की शोभा..
कथक नृत्यांगना और प्राचीन कला केंद्र की रजिस्ट्रार डॉ. शोभा कौसर को राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद ने संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : कथक नृत्यांगना और प्राचीन कला केंद्र की रजिस्ट्रार डॉ. शोभा कौसर को राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद ने संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित किया। डॉ. शोभा को ये सम्मान बुधवार को राष्ट्रपति भवन में दिया गया। प्राचीन कला केंद्र के संस्थापक स्वर्गीय एमएल कौसर के साथ डॉ. शोभा ने शहर में शास्त्रीय नृत्य और संगीत से जुड़ी नींव रखी। उन्हें संगीत और नृत्य में बेहतरीन कार्य के लिए ये सम्मान दिया गया। शहर में शास्त्रीय नृत्य में वह पहली कथक नृत्यांगना है, जिन्हें ये सम्मान दिया गया। पिछले 25 वर्षो से जारी रखी है मासिक बैठक
प्राचीन कला केंद्र ने शहर में शास्त्रीय नृत्य और संगीत को आगे लाने के लिए एक लंबे समय से महीने की हर 11 तारीख को बैठक का आयोजन किया है। ये हर महीने की 11 तारीख को होता है। इसमें देशभर के नामी शास्त्रीय कलाकार हिस्सा ले चुके हैं। साथ ही केंद्र ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम भी शहर में आयोजित किए।