विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में भी बुलंदशहर जैसा कांड, छह नाबालिग लड़कों ने किशोरी से किया गैंगरेप

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 02 Aug 2016 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2016 10:20 AM (IST)

चंड़ीगढ़ में भी बुलंदशहर जैसा घिनौना कांड हुआ है। यहां छह नाबालिग लड़कों ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के दामन पर मंगलवार को बदनुमा दाग लग गया। यहां भी बुलंदशहर की तरह रूह कंपा देने वाली घिनौनी घटना हुई और एक नाबालिग लड़की छह वहशी दरिंदों का शिकार हो गई। शर्मसार कर देने वाली इस घटना में छह नाबालिग लड़कों ने इस किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लड़की की आयु 16 साल है और आरोपी युवक 16 से 17 साल के बीच है।

सेक्टर-50 से काम से वापस लौट रही इस किशोरी का कार सवार छह नाबालिग लड़कों ने अपहरण कर दिया। वे उसे जगतपुरा के एक घर में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में वे फरार हो गए। डॉक्टरों ने लड़की से दुष्कर्म होने की पुष्टि की है। सभी लड़के फरार हैैं।

लड़की सेक्टर 52 की रहनेवाली है। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सेक्टर 50 में काम पर गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तो पड़ोस में रहने वाले कार सवार छह लड़कों ने उसे कार में अगवा कर लिया। वे उसे जगतपुरा स्थित एक घर में ले गए। सभी लड़कों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही लड़कों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़के उसे सेक्टर-50 में उसे छोड़ कर फरार हो गए।

पढ़ें : ... और जालंधर के एक स्कूल की वेबसाइट पर चलने लगे पोर्न वीडियो

लड़की बड़ी मुश्किल से घर पहुंची और वारदात के बारे में अपनी मां को बताई। मां ने सेक्टर 36 थाना में इस मामले में शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त लड़की का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पढ़ें : पति ने महिला को प्रेमी से मिलने से रोका तो उसने किया यह काम

सेक्टर 36 थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं और पंलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें : चंडीगढ़ में नशे में धुत छात्रा ने भाग कर खुद को गैंगरेप से बचाया, कार से पांच वाहन ठोंके