Move to Jagran APP

भाजपा विरोधी साझा मोर्चे में शामिल हों केजरीवाल: येचुरी

फोटो --- -कहा, हम चाहते हैं कि मोदी विरोधी हमारे साथ आएं, देश को नेता नहीं नीति की ज

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 11:06 PM (IST)
भाजपा विरोधी साझा मोर्चे में शामिल हों केजरीवाल: येचुरी
भाजपा विरोधी साझा मोर्चे में शामिल हों केजरीवाल: येचुरी

फोटो

loksabha election banner

---

-कहा, हम चाहते हैं कि मोदी विरोधी हमारे साथ आएं, देश को नेता नहीं नीति की जरूरत

-भाजपा के पिछले चार साल के कार्यकाल में जतना की हालत सबसे बुरी

---

निर्मल सिंह मानशाहिया, चंडीगढ़: भाजपा के खिलाफ 2019 में बनने वाले संभावित साझा मोर्चे में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शामिल करने की कवायद शुरू हो गई है। जागरण से विशेष बातचीत में सीपीआइ (एम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने कहा, 'हम चाहते हैं केजरीवाल भी साझा मोर्चे का हिस्सा बनें और साझा तौर पर चुनाव लड़ें। समान विचारों वाली पार्टियों के नेताओं के साथ केजरीवाल की बातचीत चल रही है। काग्रेस के साथ भी उनके समझौते के आसार हैं। हमें सभी को भाजपा का एकजुट हो कर विरोध करना होगा।'

उन्होंने कहा, 'इस समय देश को नेता नहीं बल्कि नीति की जरूरत है। देश की जनता की हालत इतनी बुरी कभी भी नहीं थी, जितनी भाजपा के पिछले चार साल के कार्यकाल में हुई है। गरीब और गरीब हो रहा और अमीर और अमीर। लोगों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। देश की 73 फीसद संपत्ति पर 1 फीसद लोगों का कब्जा है। भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट हो कर जन आदोलन छेड़ना पड़ेगा।'

येचुरी यहां माकपा नेता स्व. हरकिशन सिंह सुरजीत की बरसी पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। सुरजीत के योगदान को याद करते हुए उन्होंने का कि 2004 में भाजपा को सत्ता से एक तरफ करने के लिए कामरेड सुरजीत के नेतृत्व में भी यही रास्ता अपनाया गया था। उस समय भी भाजपा विरोधी पार्टियों ने एकजुट होकर संघर्ष किया था। येचुरी ने कहा कि जन आदोलन साथ-साथ भाजपा विरोधी पार्टियों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी चाहिए। पंजाब की किसानी व इंडस्ट्री तबाह

येचुरी ने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण देश का पेट भरने वाले पंजाब के किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं और किसानों को उनकी फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा। नोटबंदी ने पंजाब की इंडस्ट्री तबाह करके रख दी है। लुधियाना में बड़ी संख्या में छोटी फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। पूंजीपतियों को साढ़े 11 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया, यह पैसा देश के लोगों का है। जिसे पूंजीपति वापस नहीं कर रहे और विदेशों में भाग रहे हैं। देश में इस समय कितने ही मोदी हैं, ललित मोदी, नीरव मोदी और नरेंद्र मोदी। यह सभी देश को लूट कर रहे हैं। लोगों का पैसा ले कर भागने वाले मोदी सरकार के रहमो करम पर विदेश में जा कर सिटीजनशिप ले रहे हैं। दो करोड़ नौकरियां का दावा था, उल्टा छंटनी शुरू हो गई

उन्होंने कहा कि दो करोड़ नौकरियां देने का दावा किया गया था, लेकिन उल्टा नौकरियों की छंटनी की जा रही है। एक सवाल के जवाब में येचुरी ने कहा कि देश में भाजपा की तरफ से गौ रक्षा के नाम पर हत्याएं की जा रही हैं। देश को हिंदू, मुसलमान और दलितों के नाम पर बांटा जा रहा है। एंटी रोमियो स्क्वॉड बना दी गई है। भाजपा और आरएसएस लोगों के बच्चों की जिंदगी में भी दखल देने लगे हैं। यह बताएंगे कि हमारे बच्चे किससे दोस्ती करेंगे और किसके साथ नहीं, किस तरह के कपड़े पहनेंगे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गाधी ने इमरजेंसी का एलान कर लोकतंत्र पर हमला किया था, लेकिन मोदी सरकार को बिना इमरजेंसी के ही हमले कर रही है। देश को धर्म, जात-पात के आधार पर बांटा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.