सिख आंदोलन गाज डीजीपी सैनी पर गिरी, सुरेश अरोड़ा नए डीजीपी
श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में सिखों आंदाेलन की गाज बड़े अफसरों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी का तबादला कर दिया है। सुरेश अरोड़ा को नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
चंडीगढ़। श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में सिखों आंदाेलन की गाज बड़े अफसरों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी का तबादला कर दिया है। उनकी जगह सुरेश अरोड़ा को नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। अरोड़ा ने कहा कि उनकी राज्य में कानून व्यवस्था कायम करना सबसे बड़ी चुनौती और प्राथमिकता है।
बताया जाता है कि पंजाब सरकार पिछले दिनों सिखों व किसानों के आंदोलन से ठीक ढ़ंग से नहीं निपटने से डीजीपी सैनी से नाराज थी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल इन आंदाेलनों के कारण प्रदेश में पैदा हालत और पुलिस के इनसे निपटने में असफल रहने से नाराज थे। वे पुलिस द्वारा कोटकपूरा में की गई कार्रवाई और फायरिंग से भी नाखुश थे।
पंजाब के नए डीजीपी सुरेश अरोड़ा (दाएं) प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बता करते हुए।
सुमेध सिंह सैनी को पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का एमडी व महानिदेशक बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस महानिदेशक बनाए गए सुरेश अरोड़ा पहले विजिलेंस ब्यूरो के महानिदेश्ाक थे। फिलहाल यह प्रभार भी उनके पास रहेगा। सुरेश अरोड़ा 1982 बैच क आइपीएस अधिकारी हैं। सुमेध सैनी ने 12 मार्च 2012 पंजाब के डीजीपी का कार्यभार संभाला था।
नए डीजीपी ने रविवार शाम प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश में शांति बहाली और कानून व्यवस्था कायम करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताई। उन्होेंने कहा कि वह पूरी स्थिति की समीक्षा करेंगे अौर इस बारे में श्री गुरुग्रंथ साहिब से बेअदबी की घटनाओं की जांच के लिए गठित एसआइटी से भी बातचीत करेंगे। एसआइटी द्वारा अब तक की गई जांच की समीक्षा के बाद जरूरी होने पर इसमें बदलाव भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह पूरे राज्य का दौरा कर हालात का जायजा लेंगे और विभिन्न लोगों, संगठनों व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। लोगों व संगठनों को विश्वास में लेकर पूरे मामले को जलछ से जल्द हल कर शांति बहलाी के लिए प्रयास किए जाएंगे।