विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sidhu Moosewala's Death: हमेशा विवादों से घिरे रहे सिद्धू मूसेवाला, ट्विटर पर ये थी पंजाबी गायक की अंतिम पोस्ट

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 07:01 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2022 12:26 AM (IST)

Sidhu Moosewala passed away गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोपों को लेकर हमेशा विवादों में घिरे रहे पंजाबी गायक ...और पढ़ें

Sidhu Moosewala passed away: सिद्धू मूसेवाला ने 10 मई को ट्विटर पर अपनी यह तस्वीर शेयर की थी।
Sidhu Moosewala passed away: सिद्धू मूसेवाला ने 10 मई को ट्विटर पर अपनी यह तस्वीर शेयर की थी।

जेएनएन, चंडीगढ़। Sidhu Moosewala Passed Away:  मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला और विवादों का हमेशा नाता रहा। सिद्धू मूसेवाला को आज अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें उनकी मौत हो गई। सिद्धू मूसेवाला ने दिसंबर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्होंने मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, जहां आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला ने उन्हें हराया। 

डा. विजय सिंगला वही हैं, जिन्हें कुछ दिन पहले सीएम भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। वह अभी भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद हैं। मूसेवाला अपने गानों के लिए काफी चर्चित रहे हैं। अपने गानोंं में हथियारों का जिक्र करने के कारण वह हमेशा विवादों में फंसे रहे। युवा वर्ग में अपने संगीत के कारण वह लोकप्रिय रहे हैं।

10 मई को सिद्धू मूसेवाला ने ट्विटर पर भी अपने एक फोटो शेयर की थी। इसमें वह पिस्टल को कान पर मोबाइल की तरह लगाए हुए दिखे। मूसेवाला को हथियारों का खूब शौक था। कोराना काल में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भी सिद्धू मूसेवाला पर कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन के आरोप लगे। वह शूटिंग करते नजर आए थे।

अपने गाने 'संजू' में भी मूसेवाला पर हिंसा और गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे। इस मामले में मूसेवाला के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज की गई थी। मामला कोर्ट तक पहुंचा। 

तत्कालीन एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की थी मूसेवाला का गाना संजू उसके अपने यूट्यूब चैनल से ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। आरोप था कि गाने में मूसेवाला ने अपने ही खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट में दर्ज की गई एफआइआर के संबंध में अभद्र टिप्पणी की।

नए गीत संजू में सिद्धू मूसेवाला ने अपनी तुलना बालीवुड स्टार संजय दत्त के साथ की थी। उन्होंने बताया है कि उनके नाम के साथ भी 47 जुड़ा है, जबकि संजय दत्त के नाम के साथ भी ऐसा ही था। सिद्धू मूसेवाला का कहना था कि उसके ऊपर भी वही केस है, जो बालीवुड स्टार संजय दत्त के ऊपर है। गाने की अंतिम लाइन में मूसेवाला ने कहते हैं कि लंडुयां नु सदा पेंदीयां ने लाहंता, मर्दां दे उत्ते केस ने पेंदे...।

सिद्धू मूसेवाला के इस गीत पर ओलंपियन एसपी अवनीत सिद्धू ने भी ऐतराज जताया था। अर्जुन अवार्डी एसपी अवनीत सिद्धू ने कहा था कि रिलीज होने वाले पंजाबी गीतों के लिए सेंसर बोर्ड बनाया जाना चाहिए।