विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sidhu Moose Wala Murder: गोल्डी बराड़ को भारत लाने की तैयारी, सीएम भगवंत मान बोले- अमेरिका से किया संपर्क

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2022 09:21 AM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 01:41 PM (IST)

Sidhu Moose Wala Murder सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार उसे कैलिफोर्निया से पकड़ा गया है। भारत में उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी है।

मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ गिरफ्तार।
मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ गिरफ्तार।

नई दिल्ली, एजेंसी। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ पकड़ा गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में बराड़ के कनाडा से भागने की खबरे आईं थी और अब उसे दबोच लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी को बीती 20 नवंबर को डिटेन किया गया। अभी तक इसके बारे में कैलिफोर्निया पुलिस ने औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

गोल्डी बरार को जल्द भारत लाया जाएगाः भगवंत मान

बराड़ की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि  कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है और हम भी अमेरिका से संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही गोल्डी बरार को भारत लाया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। सीएम ने कहा कि इससे बहुत से परिवारों को न्याय मिलेगा।

भारत लाने के लिए साधा जा रहा संपर्क

भारतीय खुफिया एजेंसियों तक गोल्डी की गिरफ्तारी की जानकारी पहुंच गई है। जिसके बाद वह अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क साध रही हैं। गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 2 पुराने केसों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से राजनीतिक शरण के लिए कैलिफोर्निया भागा था। मूसेवाला के कत्ल के वक्त गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था। सिंगर के कत्ल के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर था।

गैंगस्टर लखबीर की मुखबिरी के बाद किया डिटेन

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरीके की मुखबिरी पर गोल्डी बराड़ को डिटेन किया गया। इससे यह भी संभावना जताई जा रही है कि गैंगस्टरों में भी फूट पड़ चुकी है। जिसकी वजह से वह खुफिया एजेंसियों को एक-दूसरे के खिलाफ इनपुट दे रहे हैं।

मूसेवाला मर्डर में  लॉरेंस के भाई भी गिरफ्तार

इससे पहले मूसेवाला के कत्ल की साजिश रचने वाले गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन को भी हिरासत में लिया जा चुका है। अनमोल को दुबई में डिटेन किया गया जबकि भांजे को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया। इन दोनों को लॉरेंस ने मूसेवाला के कत्ल से पहले ही विदेश भगा दिया था। दोनों फेक पासपोर्ट पर नकली नामों से विदेश पहुंचे थे। इन्हें वापस लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब पुलिस ने इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी मांग चुका है।

29 मई को हुआ था मूसेवाला का कत्ल

बता दें कि 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। उस वक्त मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कुल 6 शूटर ने मूसेवाला को गोलियां मारी थीं। जिनमें से 4 गिरफ्तार हो गए। वहीं 2 को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी में एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।