स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह को झटका, राजीव गांधी खेल रत्न के लिए कटा नाम
क्रिकेटर हरभजन सिंह काे झटका लगा है। उनका नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए कट गया है। उनका आवेदन देर से आने के कारण उनका नाम खारिज किया गया है।
चंडीगढ़, जालंधर, जेएनएन। खेल मंत्रालय ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम खारिज कर दिया है। इसका कारण मंत्रालय ने आवेदन देर से आना बताया है। इसके बाद हरभजन सिंह का गुस्सा फूटा है। उन्होंने पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर हरभजन ने खेल विभाग पर लापरवाही बरतते हुए देर से उनका आवेदन भेजने का आरोप लगाया है।
39 वर्षीय क्रिकेटर ने करीब तीन मिनट का वीडियो में कहा कि उन्होंने 20 मार्च को अपनी एप्लीकेशन सभी दस्तावेजों के साथ पंजाब सरकार को भेज दी थी। फिर भी, अर्जी खेल मंत्रालय को समय पर नहीं मिल पाई। देरी से आवेदन भेजे जाने के कारण क्या रहे, इसकी पंजाब सरकार जांच करवाए।
हरभजन ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि इस बार उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न जरूर मिलेगा लेकिन आवेदन खारिज होने के कारण उन्हें बहुत निराशा हुई है। पता चला है कि पंजाब सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए हरभजन का नाम 25 जून को भेजा था, जबकि इसके लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी।
यह भी पढ़ें: Pitbull को लेकर विवाद में खूंखार हुआ भतीजा, चाचा को पीट-पीटकर मार डाला
हरभजन के नाम हैं कई शानदार रिकॉर्ड
हरभजन सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी-20 खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 417 विकेट झटके हैं। इसके अलावा, 2224 रन भी बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 269 विकेट लिए और 1237 रन बनाए। हरभजन सिंह ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2016 में खेला था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप