Move to Jagran APP

पंजाब में ठंड के सितम से लोगाें का बुरा हाल, चंडीगढ़ में ही हाड़ कंपाने वाली सर्दी

पंजाब में शीतलहर ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सबसे कम तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में भी पारा बहुत नीचे गिर गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 09:01 AM (IST)
पंजाब में ठंड के सितम से लोगाें का बुरा हाल, चंडीगढ़ में ही हाड़ कंपाने वाली सर्दी

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब और सिटी ब्‍यूटीफुल चंडीगढ़ में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण शीतलहर जोरों पर है। राज्‍य में तापमान लगातार गिरावट आ रहा है। राज्य में सबसे कम तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया है। यहां पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। चंडीगढ़ में शनिवार सुबह तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। राज्‍य में ठंड के साथ के कोहरे का कहर भी जारी है।

loksabha election banner

बठिंडा में टूटा पांच साल का रिकॉर्ड, 2.8 डिग्री पहुंचा तापमान

बठिंडा में तापमान पांच साल बाद इस स्‍तर पर पहुंचा है। इससे पहले 2014 में 27 दिसंबर को तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। राज्य में अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर तक इसी तरह सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलती रहेगी। 30 दिसंबर को कोहरे से राहत मिलने की संभावना है। राज्य में आठ दिनों से धूप नहीं निकली है।

कहां कितना तापमान

  शहर            अधिकतम                      न्यूनतम

बठिंडा          11.5 डिग्री सेल्सियस       2.8 डिग्री सेल्सियस

फिरोजपुर     11.7 डिग्री सेल्सियस       4.0 डिग्री सेल्सियस

जालंधर        8.8 डिग्री सेल्सियस        4.8 डिग्री सेल्सियस

कपूरथला      8.6 डिग्री सेल्सियस        5.0 डिग्री सेल्सियस

अमृतसर       8.8 डिग्री सेल्सियस        5.0 डिग्री सेल्सियस

चंडीगढ़              11.1 डिग्री सेल्सियस       5.1 डिग्री सेल्सियस

लुधियाना       8.7 डिग्री सेल्सियस       5.6 डिग्री सेल्सियस

आनंदपुर साहिब 10.5 डिग्री सेल्सियस        6.2 डिग्री सेल्सियस

पटियाला            11.6 डिग्री सेल्सियस       6.9 डिग्री सेल्सियस

पठानकोट           9.3 डिग्री सेल्सियस        7.4 डिग्री सेल्सियस

------

ठंड और कोहरे से सिटी ब्यूटीफुल का हाल हुआ बेहाल

चंडीगढ़ में शीतलहर ने लोगों की हालत बुरी कर दी है। ठंड की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने में भी गुरेज कर रहे है। शहर में कोहरे के कारण शनिवार को सुबह साढे आठ बजे विजिबिलिटी 150 मीटर पर पहुंच गया। शनविार सुबह सिटी ब्‍यूटीफुल में तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में शहर के तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



यह भी पढ़ें: Amritsar rail gate accident: मजिस्ट्रेट जांच में नवजोत सिद्धू के करीबी सहित 23 लोग जिम्‍मेदार करार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.