इंटरस्टेट वाहन चोर गैंग के 7 सदस्य जेल भेजे, 13 वाहन बरामद
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : 42 केसों में आरोपित हरप्रीत ¨सह उर्फ स्मार्टी की निशानदेही पर क्र
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : 42 केसों में आरोपित हरप्रीत ¨सह उर्फ स्मार्टी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी करने वाले इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित स्मार्टी को क्राइम ब्रांच प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। आरोपितों की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ से चोरी की 8 कारे, 4 एक्टिवा व एक बाइक बरामद कर ली हैं। आरोपितों ने 30 वाहन चोरी करने की बात कबूल कर ली है। डीएसपी क्राइम पवन कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में वरिन्द्रपाल निवासी करनाल एक बैंक में क्लर्क है। रोपड़ के गांव छोटा सुरतापुर निवासी इंदरजीत सिंह उर्फ रिक्की (27), करनाल के ज्योति नगर निवासी वरिन्द्रपाल सिंह (30), यूपी के जिला मेरठ निवासी जावेद अख्तर, दिल्ली के बलबीर नगर निवासी दिलावर (59), मेरठ निवासी अब्दुल अजीज (59) व दिल्ली के संगम विहार निवासी मोहम्मद असीर (40) को पुलिस ने दबोचा है। सभी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी क्राइम पवन कुमार ने बताया कि शहर में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों के देखते हुए इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह ने जांच में पाया कि इनमें हरप्रीत सिंह उर्फ स्मार्टी के साथियों की मिलीभगत है। क्राइम ब्रांच ने 18 अक्तूबर को पंजाब के रोपड़ की जेल से स्मार्टी का प्रोडक्शन वारंट हासिल किया। पुलिस पूछताछ में उसने सभी साथियों के नाम बताने के साथ उनकी गिरफ्तारी भी करवाई। वाहन चोरी कर यूपी लेकर जाकर बेचते थे आरोपित
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे गाड़ियों के लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। वाहन चोरी करने के बाद वे यूपी के कबाड़ी जावेद अख्तर और अब्दुल अजीज को बेचते थे। जो आगे वाहनों का इंजन नंबर व चेसिस नंबर बदलकर बेच देते थे। स्मार्टी पर 42, दिलावर पर 10 केस दर्ज
पुलिस के अनुसार स्मार्टी व दिलावर आदतन चोर है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में इन्होंने चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। स्मार्टी पर सभी राज्यों में कुल 48 केस व उसके साथी दिलावर के खिलाफ दिल्ली में कुल 10 केस दर्ज है। चंडीगढ़ की क्राइम ब्रांच की टीम ने स्मार्टी को पहले भी काबू किया था, उस समय भी चोरी के दर्जनभर वाहन बरामद किए थे।