विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में Axis Bank से 4 करोड़ रुपये चोरी, ट्रंक काटकर सिक्योरिटी गार्ड ने दी वारदात अंजाम

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 11 Apr 2021 07:10 PM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित ऐक्सिस बैंक में बड़ी चोरी हुई है। यहां सिक्योरिटी गार्ड ट्रंक काटकर चार करोड़ रुपये चोरी ...और पढ़ें

चंडीगढ़ के एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड ने ही बड़ी चोरी अंजाम दी है।
चंडीगढ़ के एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड ने ही बड़ी चोरी अंजाम दी है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर के सेक्टर-34 स्थित एक्सिस बैंक में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। यहां सिक्योरिटी गार्ड ही बैंक से 4 चार करोड़ रुपये चोरी करके भाग निकला। सिक्योरिटी गार्ड सुमित बैंक में रखा ट्रंक काटकर चार करोड़ रुपये चोरी किए और भाग निकला। वह सुबह तीन बजे से मिसिंग है। सीसीटीवी फुटेज में वह आखिरी तीन बजे ही दिखा था। बताया जा रहा है कि इतने सारे रुपये देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बैंक में पंजाब पुलिस की ओर से ही चार सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध करवाए गए थे। इन्हीं में से एक आरोपित सुमित है। पुलिस उसकी तलाश में रेड करने में जुटी है।

डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बैंक के अंदर और उसके आसपास के क्षेत्र में डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की है। अन्य जगहों पर भी आरोपित की तलाश की जा रही है।  फिलहला घटना को लेकर और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। 

यह भी पढ़ें- जालंधर में थाना भार्गव कैंप के SHO पर जानलेवा हमला, खुद को नेवी अफसर बताने वाले ने बरसाए लात-घूंसे

यह भी पढें - लुधियाना में यूथ अकाली दल नेता गिरफ्तार, घर में घुसकर अकेली महिला से की थी छेड़खानी