विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में यूथ अकाली दल नेता गिरफ्तार, घर में घुसकर अकेली महिला से की थी छेड़खानी

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 11 Apr 2021 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 08:03 PM (IST)

एएसआइ सुखदेव राज ने बताया कि 9 अप्रैल को भाई हिम्मत सिंह नगर की रहने वाली 23 वर्षीय महिला घर ...और पढ़ें

लुधियाना पुलिस ने यूथ अकाली दल नेता को गिरफ्तार किया है। सांकेतिक फोटो
लुधियाना पुलिस ने यूथ अकाली दल नेता को गिरफ्तार किया है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, [यादविंदर सिंह]। दुगरी में यूथ अकाली दल लीडर जसप्रीत सिंह कटारिया को एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में थाना दुगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 23 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया गया है।

एएसआइ सुखदेव राज ने बताया कि 9 अप्रैल को भाई हिम्मत सिंह नगर की रहने वाली 23 वर्षीय महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान यूथ अकाली दल का नेता जसवीर सिंह कटारिया उनके घर चला पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने शोर मचा कर अपने आप को आरोपित से बचाया। सुखदेव राज ने बताया कि जसप्रीत सिंह कटारिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। अदालत ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

कांग्रेस नेत्री ने कहा, जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते उन्हें पंजाब में रहने का हक नहीं

कांग्रेस की महिला विंग की जरनल सेक्रेटरी नीरू शर्मा ने कहा कि अगर पंजाब में ऐसे ही महिलाओं के साथ अकाली दल के नेता छेड़छाड़ करेंगे तो प्रदेश में औरतों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। जो औरतों का सम्मान नहीं कर सकते, उनको पंजाब में रहने का कोई अधिकार नहीं। कांग्रेस सरकार हमेशा ही औरतों की इज्जत करती है। वहीं, पहल एनजीओ की प्रधान रिपु गिल ने कहा कि औरतों का सम्मान जो पार्टी नहीं करती, उस पार्टी को पंजाब में रहने का कोई हक नहीं है। ऐसे आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर अकाली दल के नेता ही यह हरकत करेंगे तो समाज का सुधार कहां से होगा।