Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के नेस्कैफे कॉमन रूम क्लब में एसडीएम की रेड, 40 लोग हुक्का पीते पकड़े, Club सील

चंडीगढ़ में हुक्का परोसने पर पाबंदी है। बावजूद नियमों की अनदेखी कर शहर के क्लब डिस्कोथेक सहित नाइट क्लबों में हुक्का सर्व किया जा रहा है। मनीमाजरा स्थित नेस्कैफे कॉमन रूम क्लब में एसडीएम ने रेड कर हुक्का परोसने पर कार्रवाई की है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 09:29 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 09:29 AM (IST)
क्लब से 30 हुक्का भी जब्त किए गए हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में हुक्का परोसने पर पाबंदी है। बावजूद कुछ क्लब और बार में नियमों की अनदेखी करते हुए मनमानी की जा रही है। तीन दिन पहले भी सेक्टर-7 स्थित एक क्लब में हुक्का परोसने पर कार्रवाई की गई थी। वहीं, अब मनीमाजरा स्थित नेस्कैफे कॉमन रूम क्लब के खिलाफ कार्रवाई की गई है। क्लब में हुक्का पार्टी चल रही थी। क्लब में 40 लोग हुक्का पी रहे थे। इस बात की जानकारी एसडीएम ईस्ट रूचि सिंह बेदी को मिली तो उन्होंने क्लब में टीम के साथ रेड की। इस दौरान क्लब में 40 लोग हुक्का पीते हुए पकड़े गए। यह रेड बुधवार को की गई थी। एसडीएम स्टाफ ने रेड कर मौके से करीब 30 हुक्का बरामद किए।

loksabha election banner

रेड के दौरान क्लब में हुक्का पी रहे युवाओं की वीडियो बनाई गई। क्लब के मैनेजर के खिलाफ पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, क्लब को दो दिन के लिए सील कर दिया गया। बता दें डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने शहर बार, रेस्टोरेंट और क्लब सहित अन्य जगहों पर हुक्का सर्वे करने पर पाबंदी लगाई हुई है।

20 दिन पहले भी इस क्लब में हुई थी रेड

20 दिन पहले भी एसडीएम ईस्ट रूचि सिंह बेदी ने इस क्लब में युवाओं को हुक्का पीते हुए पकड़ा था। बावजूद क्लब में हुक्का परोसने का सिलसिला जारी है। क्लब के मैनेजर और मालिक के खिलाफ पुलिस ने पहली भी धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।

हुक्के पर बैन प्रशासन ने नहीं बनाई कोई पॉलिसी

चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सभी डिस्को थेक और नाइट क्लब में उनके पर बैन तो लगा दिया है, लेकिन प्रशासन ने हुक्का चलाने वालों पर क्या कार्रवाई की जाए, क्लब को कितने दिन के लिए सील किया जाना चाहिए और उस पर क्या जुर्माना लगाना चाहिए इसको लेकर कोई पॉलिसी नहीं बनाई है। इसके चलते शहर के सभी डिस्कोथेक और नाइटक्लब संचालक प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाकर धड़ल्ले से हुक्का पार्टी चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.