भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने निकाला रोष मार्च, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी Chandigarh News
एसाे. का कहना है कि दोनों प्रधान पदाधिकारियों को सर्किल में अधिकारियों की समस्याओ का निवारण करने से रोकें। हमारी मांगें नहीं मानी गई तो भविष्य में भी प्रदर्शन जारी रहेगा।
चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के चंडीगढ़ मंडल ने एसबीआइ-68 में एक विशाल प्रदर्शन किया। इसमें सर्कल के विभिन्न हिस्सों से ट्राईसिटी और केंद्रीय समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मोहाली मॉड्यूल के उप महासचिव अरुण सिक्का ने मैनेजमेंट की कठोर कार्रवाई की कड़ी निंदा की और दोनों सर्कल अध्यक्ष और महासचिव को अपनी स्थिति को स्पष्ट करने का अवसर दिए बिना, स्थानांतरित करके दंडात्मक कार्रवाई करने की कठोर निंदा की।
उन्होंने कहा कि प्रधान पदाधिकारियों पर सीधा हमला प्रबंधन की ऐसी कोशिश है कि वह एसोसिएशन की आवाज को बंद कर सके। दोनों प्रधान पदाधिकारियों को सर्किल में अधिकारियों की समस्याओ का निवारण करने से रोकें। उन्होंने कहा हमारी मांगें नहीं मानी गई तो भविष्य में भी प्रदर्शन जारी रहेगा।
उपाध्यक्ष टीएस सग्गू ने कहा कि एसोसिएशन हमारे सम्मानित संस्थान का एक प्रमुख हितधारक है और हमें अपने संस्थान की बेहतरी और सुधार के लिए खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का अधिकार है। जो कि संविधान की ओर से प्रदत्त अधिकार है।