विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जय माता दी' बोलो और 500 रुपये का नोट लो, Raja D King ने मोहाली में लगाया पैसों का लंगर

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:11 PM (IST)

राजा डी किंग ने मोहाली के श्री वैष्णो माता मंदिर के बाहर लोगों को 'जय माता दी' बोलने पर 500-500 रुपये बांटे, जिसे उन्होंने 'पैसों का लंगर' बताया।

मोहाली में राजा डी किंग ने लगाया पैसों का लंगर।

मोहाली में राजा डी किंग ने लगाया पैसों का लंगर।

HighLights

  1. मोहाली में राजा डी किंग ने बांटे 500 के नोट

  2. 'जय माता दी' बोलने वालों को मिला पैसों का प्रसाद

  3. जल्द ही आईफोन और पेट्रोल लंगर की योजना

संवाद सहयोगी, मोहाली। पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले राकेश त्रेहन उर्फ राजा डी किंग मंगलवार को मोहाली के फेज-3बी1 के श्री वैष्णों माता मंदिर के बाहर लोगों को 500-500 के नोट देते हुए जय माता दी का जयघोष कर रहे थे।

राजा डी किंग टीम के सदस्यों ने पहले मंदिर के बाहर टेबल लगाकर लोगों के मोबाइल नंबर लेकर कूपन बांटे उसके बाद बिना नंबर के भी लोगों को लाइन में खड़ा होने के लिए कहा गया।

जय माता दी बोलने वालों को दिए 500-500 रुपये

इस मौके हाथों में पहनी मोतियों की माला का चुमते हुए पहुंचे राजा डी किंग ने लोगों को जय माता दी बोलने के लिए कहा और उसके बाद जेब से निकाले 500-500 के नोटों को लोगों के बीच बांटने लगे। इस दौरान मंदिर के आसपास काफी संख्या में लोग पहुंच गए।

WhatsApp Image 2026-09-15 at 6.46.52 PM

मंदिर प्रधान प्रदीप सोनी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजा डी किंग ने कहा कि उनके पास माता रानी का दिया हुआ बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि उनका ना कोई आगे है और न कोई पीछे है वे माता रानी की कृपा से दी गई संपत्ति को लोगों के बीच बांट कर खुश होते है।

जल्द लगाएंगे आईफोन का लंगर

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बच्चियां जब जय माता दी बोलती है तो उनमें माता रानी दिखती है। आज पैसों का लंगर लगाने के दौरान राजा डी किंग ने किसी को 500 तो किसी को 1000 और किसी को 1500 रुपये के रूप में माता का प्रसाद बांटा।

WhatsApp Image 2026-09-15 at 6.46.52 PM (1)

उन्होंने कहा कि जिन्होंने जय माता दी बोला उन्हें 500 , जिसने दिल से जय माता दी बोला उसे हजार और जिसे पूरे दिन से जय माता दी बोला उसे 1500 का प्रसाद दिया गया।

WhatsApp Image 2026-09-15 at 6.48.13 PM

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पेट्रोल और आईफोन के लंगर लगाने के बाद अब वे मोहाली से पंजाब के शहरों में पैसों-पेट्रोल का लंगर लगाने वाले है। उन्होंने कहा कि मोहाली व चंडीगढ़ के लोगों के लिए आईफोन का लंगर अगले कुछ दिनों में लगाया जाएगा जिसके लिए मोबाइल पर नंबर रजिस्टर किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में नहीं लगा पेट्रोल का लंगर, राजा दी किंग ने मांगी माफी