Move to Jagran APP

शशांक भट्ट बोले, भाजपा की बिहार चुनाव की जीत मे संजय टंडन की रही अहम भूमिका

चंडीगढ़ भाजपा युवा मोर्चा ने बिहार चुनाव में जीत के लिए चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को सम्मानित किया। भाजयुमो जिला-4 के अध्यक्ष शशांक भट्ट ने संजय टंडन को बिहार चुनाव में जीत की अहम कड़ी बताया और कहा कि उन्होंने प्रचाक की कमान को बखूबी संभाला।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 01:55 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 01:55 PM (IST)
शशांक भट्ट बोले, भाजपा की बिहार चुनाव की जीत मे संजय टंडन की रही अहम भूमिका
संजय टंडन को भाजपा मुख्यालय में सरोपा और बुके देकर सम्मानित किया गया।

मनीमाजरा, जेएनएन। चंडीगढ़ भाजपा युवा मोर्चा जिला-4 की युवा शक्ति द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय परिषद सदस्य और चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को बिहार चुनाव की जीत में पटना में जाकर जमीन पर पार्टी प्रचार की कमान संभालने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 अक्टूबर की रैली को भव्यपूर्ण सफल बनाने के लिए संजय टंडन को सरोपा और बुके देकर भाजपा मुख्यालय में सम्मानित किया।

loksabha election banner

इस बारे में भाजयुमो जिला-4 के अध्यक्ष शशांक भट्ट ने कहा संजय टंडन एक करिश्माई नेता हैं। चंडीगढ़ में नगर निगम के चुनाव, दो बार लोकसभा चुनाव जीता चुके हैं। बिहार मे भी संजय ने बहुत मेहनत की थी। जिसका परिणाम स्वरूप बिहार में भाजपा 74 सीट जीत पाई। वहीं इस बारे में दीपक शर्मा, शोराभ खान, प्रदीप (मोंटी) ने कहा कि संजय टंडन लाखों युवाओं के आदर्श हैं। हम उनसे बहुत कुछ सीखते हैं।

वहीं अजय (हनी), राहुल ग़ुज्जर, दिनेश त्रिपाठी ने कहा संजय के नेतृत्व में भाजपा हमेशा विजयी हुई है और आगे भी ये जारी रहेगा। गौरव (लकी),हर्ष, नितिन ने कहा कि चंडीगढ़ मे 2021 के चुनाव मे भी भाजपा को जिताने मे संजय का अहम किरदार रहेगा। संजय टंडन ने अंत मे युवाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और संगठन के लिए काम करने के लिए कहा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.