Move to Jagran APP

महिला दिवस पर महिलाओं को सेनेटरी पैड और जरूरतमंद बच्चों को दी स्टेशनरी

चंडीगढ़ मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्वहिताकारी विद्या मंदिर धनास में जन जागरूकता सह सोशल ड्राइव अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड और जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी भी भेंट की गई।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 02:36 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 02:36 PM (IST)
महिला दिवस पर चंडीगढ़ में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी बांटते हुए।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्वहिताकारी विद्या मंदिर, धनास में राइजिंग इंडिया यूथ ऑर्गनाइजेशन (रियो चंडीगढ़) और स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ फिजिकल थेरेपी द्वारा संयुक्त रूप से जन जागरूकता सह सोशल ड्राइव अभियान का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड और जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी दी गई।

loksabha election banner

कार्यक्रम में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उप महापौर एडवोकेट महेश इंदर सिद्धू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने देश के स्वर्णींम विकास और सशक्तिकरण का आश्वासन दिया। डॉ अनिल शास्त्री ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम में डॉ प्रदीप सरकार, पीजीआइ के फिजियोथेरेपिस्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में महिलाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के बारे में जानकारी दी।

डॉ वसुंधरा ने महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छ रहने के लिए रोजमर्रा की बातों को बताया। अनिरुद्ध उनियाल, संयोजक RIYO चंडीगढ़ और संस्थापक और अध्यक्ष SAPT इंडिया ने सभी उपस्थित व्यक्तियों को धन्यवाद दिया और मातृ शक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

निरवैर चैरिटेबल फाउंडेशन ने निशुल्क पुस्तकें वितरित करके मनाया महिला दिवस

महिला दिवस के मौके पर निरवैर चैरिटेबल फाउंडेशन ने सरकारी हाई स्कूल, मटोर, जिला एसएएस नगर (मोहाली) के सरकारी स्कूल की लड़कियों को निशुल्क पुस्तकें वितरित की। इस मौके पर निरवैर चैरिटेबल फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष डा. जीवनजोत ने कहा कि देश या परिवार का सर्वपक्षीय विकास और महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब हम बेटियों को शिक्षा देंगे। क्योंकि शिक्षित लड़की ही सामाजिक आर्थिक बदलाव लाने में अपेक्षित योगदान डाल सकती है।

डा. जीवनजोत ने बताया कि निरवैर चैरिटेबल फाउंडेशन की शुुरूआत महिला सशक्तिकरण को लेकर की गई थी। निरवैर फाउंडेशन में सभी महिलाएं ही सदस्य के तौर पर सेवा निभा रही हैं। महिला दिवस के मौके पर निरवैर चैरिटेबल फाउंडेशन (रजि.) के सदस्य परमिन्दर कौर, प्रीति जसवाल, सुखबीर कौर, अमरजीत कौर, सुखजीत कौर शामिल हुए। निरवैर चैरिटेबल फाउंडेशन आप जी को इस नेक काम में शामिल होने और सहयोग करने के लिए  विनती करती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.