Move to Jagran APP

सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी सेनेटरी इंस्टालेशन वर्कर्स यूनियन, 23 को करेगी राजभवन का घेराव

सेनेटरी इंस्टालेशन वर्कर्स यूनियन चंडीगढ़ की मीटिंग मेंटेनेंस बूथ सेक्टर 35 में हुई। मीटिंग में ज्वाइंट एक्शन मेटी द्वारा मांगों के समर्थन में 23 नवंबर को गवर्नर हाउस का घेराव करने का फैसला लिया गया। मीटिंग को प्रधान कुलदीप सिंह जनरल सेक्रेटरी नक्षत्र सिंह और चेयरमैन महिपाल ने संबोधित किया।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 01:09 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 01:09 PM (IST)
सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी सेनेटरी इंस्टालेशन वर्कर्स यूनियन, 23 को करेगी राजभवन का घेराव
सेनेटरी इंस्टालेशन वर्कर्स यूनियन चंडीगढ़ की मीटिंग मेंटेनेंस बूथ सेक्टर 35 में हुई।

चंडीगढ़, जेएनएन। सेनेटरी इंस्टालेशन वर्कर्स यूनियन चंडीगढ़ की मीटिंग मेंटेनेंस बूथ सेक्टर 35 में हुई। यूनियन ने फैसला किया कि ज्वाइंट एक्शन मेटी द्वारा मांगों के समर्थन में 23 नवंबर को गवर्नर हाउस कूच करने के कार्यक्रम में कर्मचारी भाग लेंगे। मीटिंग को यूनियन प्रधान कुलदीप सिंह, जनरल सेक्रेटरी नक्षत्र सिंह और चेयरमैन महिपाल ने संबोधित किया। इसके अलावा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कंवीनर अश्वनी कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में असफल रहे हैं। जिस कारण कर्मचारियों में बहुत आक्रोश है।

loksabha election banner

प्रशासन के अधिकारी आउटसोर्सिंग वर्कर्स का डीसी रेट अभी तक नहीं बढ़ा सके। आउटसोर्सिंग वर्कर्स का शोषण रोकने के लिए सुरक्षित पालिसी नहीं बना सके। आउटसोर्सिंग वर्कर्स से जेम के जरिए आए ठेकेदार पैसों की मांग करते हैं। अधिकारी इन पर लगाम नहीं कस पा रहे। अश्वनी कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी एक भी मांग कर्मचारियों की पूरी नहीं कर सके। जिस कारण मजबूर होकर कर्मचारी गवर्नर हाउस कूच कर रहे हैं।

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन सुरमुख सिंह ने कहा कि प्रशासन को कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए और मांगों को पूरा करना चाहिए। यूटी पावरमैन यूनियन का धरना इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के प्राइवेटाइजेशन को लेकर यूटी पावरमैन यूनियन लगातार प्रदर्शन कर रही है। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि उनका डिपार्टमेंट मुनाफे मेंं चल रहा है। बावजूद इसके प्रावइेक्ट कंपनियों से साठगांठ कर प्राइवेट किया जा रहा है। प्राइवेट कंपनियों में इंप्लाइज का शोषण होगा। इंप्लाइज के साथ कंज्यूमर को भी परेशानी होगी। मनमाने रेट वसूल किए जाएंगे। कर्मचारी यह होने नहीं देंगे। वह लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.