यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में इसी हफ्ते शुरू होगा नया संपर्क सेंटर, 70 से अधिक सर्विसेज मिलेंगी
इस संपर्क सेंटर पर वह सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी जो दूसरे सभी संपर्क सेंटर पर मिलती हैं। लंबे समय से ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-34 और आस-पास के रेजिडेंट्स को सहुलियत होने वाली है। उनके विभिन्न डिपार्टमेंट से जुड़े काम अपने ही सेक्टर में हो जाएंगे। सेक्टर-34 में इसी सप्ताह नया संपर्क सेंटर खुलने जा रहा है। आइटी डिपार्टमेंट यह नया सेंटर इस सेक्टर में खोलने की पूरी तैयारी कर चुका है। बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। ओपनिंग से पहले चीजों को फाइनल किया जा रहा है।
इस संपर्क सेंटर पर वह सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी जो दूसरे सभी संपर्क सेंटर पर मिलती हैं। लंबे समय से रेजिडेंट्स सेक्टर-34 में संपर्क सेंटर खोलने की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी यह मांग पूरी होने जा रही है। संपर्क सेंटर बिजली के बिल भरने, स्टांप पेपर, बस पास जैसी 70 से अधिक सर्विसेज उपलब्ध कराते हैं।
शहर में 45 हो जाएंगे संपर्क सेंटर
शहर में संपर्क सेंटर का जाल बिछ चुका है। अब लगभग हर सेक्टर या उसके आस-पास के सेक्टर में संपर्क सेंटर खुल चुका है। अब नया सेंटर सेक्टर-34 में खुल रहा है। इस सेंटर के बाद चंडीगढ़ में संपर्क सेंटर की संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी। संपर्क सेंटर खुलने के बाद यहां आस-पास के लोगों को फायदा होगा। संपर्क सेंटर पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों की लीज भी जमा होती है। साथ ही बिजली के बिल भरे जाते हैं। इसी तरह की पब्लिक सर्विसेज संपर्क सेंटर पर मिल रही हैं। इन सर्विसेज के शुरू होने से कई डिपार्टमेंट का वर्कलोड काफी कम हो गया है। सेक्टर-34 को सब सिटी सेंटर कहते हैं। यहां एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बड़ी संख्या में हैं। स्टूडेंट्स को भी इन सेंटर से फायदा होगा।
बता दें कि अब सेक्टर-19 स्थित जीएमएसएच के ओपीडी कार्ड भी संपर्क सेंटर में बनाना शुरू हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को अस्पताल में आकर ओपीडी कार्ड के लिए लाइनों में लगने के झंझट से छुटकारा मिल गया है। क्योंकि संपर्क सेंटर में मात्र 10 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देकर ओपीडी कार्ड बनवा सकते हैं।
