विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिघलती घड़ियां, लंबे पैरों वाले हाथी..., चंडीगढ़ में सजी सल्वाडोर डाॅली की दुर्लभ कलाकृतियां; जानिये कौन थे ये चित्रकार

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:49 PM (IST)

चंडीगढ़ के 105आर्ट्स गैलरी में 20वीं सदी के प्रसिद्ध चित्रकार सल्वाडोर डाॅली की दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शनी 'डाली ड्रीम्स इन ...और पढ़ें

सल्वाडोर डाॅली की मूल कलाकृतियों की कीमत करीब 10 लाख रुपये से शुरू होती है।

सल्वाडोर डाॅली की मूल कलाकृतियों की कीमत करीब 10 लाख रुपये से शुरू होती है।

HighLights

  1. चंडीगढ़ में सल्वाडोर डाॅली की दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शनी।

  2. 105आर्ट्स गैलरी में 'डाली ड्रीम्स इन चंडीगढ़' आयोजित।

  3. मूल चित्रकारी, नक्काशी, जलरंग 30 नवंबर तक प्रदर्शित।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पिघलती हुई घड़ियां, लंबे पैरों वाले हाथी...कुछ ऐसी ही दुर्लभ कलाकृतियां सेक्टर-11 स्थित 105आर्ट्स गैलरी में सजी हैं। इन पेंटिंग्स की 20वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध चित्रकार सल्वाडोर डाॅली ने बनाया है। डाॅली की मूल कलाकृतियों की कीमत करीब 10 लाख रुपये से शुरू होती है।

‘डाली ड्रीम्स इन चंडीगढ़’ नाम से 30 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में डाॅली की मूल चित्रकारी, नक्काशी, जलरंग चित्र और दीवार पर सजाई जाने वाली कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में पौराणिक कथाओं, साहित्य, विज्ञान और सपनों से प्रेरित रचनाएं देखने को मिलेंगी। 

भारत में यह प्रदर्शनी केवल चंडीगढ़ और मुंबई में आयोजित की जा रही है। पियरे अर्जिलेट संग्रह से लाई गई इन कलाकृतियों के पीछे डाॅली और अर्जिलेट परिवार की तीन दशक पुरानी दोस्ती की कहानी है। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कला इतिहासकार डॉ. अलका पांडे, अंतरराष्ट्रीय कला विशेषज्ञ क्रिस्टीन अर्जिलेट और गैलरी की संस्थापक मेहक भान ने डाली के व्यक्तित्व और कला पर चर्चा की।

विशेषज्ञों ने कलाकृतियों की प्रामाणिकता, दुर्लभता और कला संग्रह में निवेश की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए। यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों को डाॅली की कल्पनाशील दुनिया को करीब से समझने का अवसर दे रही है।

सल्वाडोर डाॅली

सल्वाडोर डाॅली 20वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली स्पेनिश अतियथार्थवादी चित्रकार थे। वे अपनी अजीबोगरीब, सपनों जैसी कल्पनाशील कलाकृतियों, अनोखी मुड़ी हुई मूंछों और अपने नाटकीय व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं।

उनकी पेंटिंग्स में अक्सर पिघलती हुई घड़ियां, लंबे पैरों वाले हाथी, चींटियां, अंडे और रेगिस्तानी दृश्य दिखाई देते हैं, जो समय, मृत्यु और मानव मन की जटिलताओं को दर्शाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।