Move to Jagran APP

हरमोहन धवन के करीबी सलीम खान ने आम आदमी पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि सलीम खान की कांग्रेस परिवार में जुड़ने से पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी व उनके वर्षों पुराने तुजर्बे से पार्टी को अनगिनत फायदे होंगे।

By Vikas KumarEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 08:26 PM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 07:42 AM (IST)
हरमोहन धवन के करीबी सलीम खान ने आम आदमी पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ
हरमोहन धवन के करीबी सलीम खान ने आम आदमी पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

चंडीगढ़, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के करीबी सलीम खान कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वर्षों से हरमोहन धवन के साथ राजनीतिक सहयोगी व आप पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की ग्यारह मेंबरी चुनाव समिति के सदस्य रहे सलीम खान कांग्रेस का हाथ थामते हुए कहा कि आज जिस मौजूदा मोदी सरकार की विभाजनकारी नीतियों के कारण देश मे अफरातफरी का माहौल है, देश को बांटने की कोशिश हो रही है, उसके खिलाफ लड़ने व खड़े होने की ताकत सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ही है। कांग्रेस का इतिहास इसका गवाह है।

loksabha election banner

इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी मौजूद रहे। छाबड़ा ने कहा कि सलीम खान की कांग्रेस परिवार में जुड़ने से पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी व उनके वर्षों पुराने तुजर्बे से पार्टी को अनगिनित फायदे होंगे।

सेक्टर-33 में भाजपा दफ्तर के बाहर धरना देते आप आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता।

भाजपा दफ्तर के बाहर आप का धरना

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी बोलने के विरोध में आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने सेक्टर-33 स्थित भाजपा दफ्तर के बाहर धरना दिया। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा अपने सांसद के इस बयान पर माफी मांगे। साथ ही चुनाव आयोग को प्रवेश वर्मा के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ही नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री भी हैं और यह उनका नहीं बल्कि पूरी दिल्ली की जनता का अपमान है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.