कानून से नहीं, सोच से बदलेगा पर्यावरण
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अग्रसेन विचार मंच चंडीगढ़ ने शुक्रवार को पर्यावरण दिवस को समर्पित विचार ग
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अग्रसेन विचार मंच चंडीगढ़ ने शुक्रवार को पर्यावरण दिवस को समर्पित विचार गोष्ठी समृद्ध राष्ट्र का आधार पर्यावरण का आयोजन करवाया। आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी के ब्वॉयज हॉस्टल-3 में किया गया। जिसमें संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सच में समृद्ध राष्ट्र का आधार पर्यावरण ही है। पर खेद का विषय है कि आने वाली पीढ़ी इसको समझने के लिए तैयार नहीं है। पर्यावरण की समस्या गहराती जा रही है। इसके समाधान के लिए सरकारों की ओर से प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से लेकर ग्रीन ट्रिब्यूनल तक बना दिया गया है, लेकिन समस्या और विकराल होती जा रही है। देश में कानून बनाने से तब तक कुछ नहीं होगा, जब तक मनुष्य की सोच नहीं बदलेगी। पौधे लगाकर मनाया पर्यावरण दिवस
मौके पर अध्यापकों और स्टूडेंट्स ने पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। मौके पर प्रोफेसर नवदीप गोयल, प्रो. अमरीक सिंह आहलूवालिया, डॉ. हरीश कुमार, तरसेम गर्ग व सभी हॉस्टलों के वार्डन मौजूद थे। अग्रसेन विचार मंच ने गुलदस्ते की जगह सभी को एक पौधा देने का संकल्प लिया। हॉस्टल-3 के वार्डन डॉ. संजीव गौतम ने कहा कि मुहिम को अपनाएंगे ताकि सभी को एक-एक पौधा लगाने के लिए जागरूक किया जाए। संत को भेंट की गई मिसाइलमैन की किताब
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सलील बंसल ने कहा कि अग्रसेन विचार मंच पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की कोशिश करता रहेगा। संत सीचेवाल को अग्रसेन विचार मंच ने आचार्य महाप्रज्ञ और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब सुखी परिवार समृद्ध राष्ट्र भेंट की। इस किताब में संत सीचेवाल के कामों का जिक्रकिया गया है।