Move to Jagran APP

राष्ट्रपति ने किया संत सींचेवाल को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित

संत सीचेवाल को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 08:59 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 09:11 PM (IST)
राष्ट्रपति ने किया संत सींचेवाल को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित
राष्ट्रपति ने किया संत सींचेवाल को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित

जेएनएन, चंडीगढ़। प्रख्यात पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल को वीरवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद्मश्री से सम्मानित किया। संत सींचेवाल ने अपवित्र हो चुकी काली बेई नदी को एक नया जीवन दिया। उनके अथक प्रयासों से आज यह नदी फिर से जीवंत हो उठी है। उनके पर्यावरणवादी मॉडल को देखने के लिए कपूरथला स्थित सुल्तानपुर लोधी में दुनियाभर से लोग आते हैं। 

loksabha election banner

कभी छह से ज्यादा शहरों व 40 गांवों के लोग इस नदी में कूड़ा डालते थे। यह नदी गंदे नाले के रूप में तब्दील हो गई थी। संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उनके साथियों ने इसकी सफाई के लिए अभियान छेड़ा। पहले तो उन्हें लोगों से ज्यादा सहयोग नहीं मिला, लेकिन जब उन्होंने अलख जगाई तो कारवां बढ़ता गया और आज इसका परिणाम पूरी दुनिया के सामने हैं।

जिस नदी के किनारे कभी लोग नाक पर रुमाल रखकर जाते थे वही नदी आज पिकनिक स्पाट के रूप में तब्दील हो गई है। यह वही कली बेई नदी है, जिसके कट पर 500 साल पहले श्री गुरू नानक देव जी ने समय बिताया था। उस समय यह नदी पवित्र थी। वर्ष 2000 में सीचेवाल ने इस नदी को साफ करने का संकल्प लिया था। यह संकल्प उन्होंने पूरा कर दिखाया।

यह भी पढ़ें: जनसेवा व पर्यावरण के अप्रतिम संत हैं सीचेवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.