माताओं-बेटियों की सुरक्षा के लिए मोहाली में शिअद का महिला सम्मेलन, हरसिमरत कौर ने सरकार पर जड़े आरोप
मोहाली में शिअद के महिला सम्मेलन में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल पहुंचीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी ...और पढ़ें
HighLights
मोहाली में शिअद ने माताओं-बेटियों के अधिकारों पर सम्मेलन किया।
हरसिमरत कौर बादल ने आप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
अकाली दल ने नशे के कारोबारियों को कड़ी सजा देने का वादा किया।
लखवंत सिंह, मोहाली। पंजाब में माताओं और बेटियों के अधिकार, सुरक्षा और इंसाफ से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को मोहाली में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की तरफ से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में बठिंडा से सांसद और पूर्व कैंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल मुख्य तौर पर पहुंची। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया और गंभीर आरोप लगाए।
हरसिमरत ने कहा कि जो सरकार नशे को खत्म करने के नारे के साथ सत्ता में आई वह पांच साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन उसने नशे को खत्म नहीं किया। अब पंजाब में नशे को खत्म करने की बात करने वालों को सरेआम मार दिया जाता है या उसे इतना जलील किया जाता है कि उसे खुदकुशी करनी पड़ती है।
बादल ने कहा कि गमाडा में जिस तरह का काम चल रहा था उसको जांच करने आई ईडी की टीम को अभी 10 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला मिला है अभी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में महिआओं की सुरक्षा नहीं की जा रही है जिससे पंजाब की महिलाओं में एक तरह का डर बैठा हुआ है।

हरसिमरत कौर ने कहा कि महिलाओं को 60 हजार रुपये देने का वादा करके मात्र 1500 रूपए देकर सरकार बच नहीं सकती है। पंजाब के कर्मचारियों के हकों को मारा जा रहा है और उनका बनता डीए तक नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: शिअद की चुनावी तैयारी तेज, घोषणा पत्र के लिए 9 सदस्यीय समिति गठित; हर वर्ग से लेगा सुझाव
नशे के काम में लगे लोगों को कठोर सजा दिलाएंगे
हरसिमरत कौर ने कहा कि अकाली दल की इस बार सरकार बनते ही नशे के काम में लगे लोगों को 10 साल की कठोर सजा दी जाएगी। मोहाली के विकास के लिए फिर से काम किया जाएगा।
शिअद के मोहाली जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह सोहाना ने कहा कि सम्मेलन में पहुंची सैकड़ों की संख्या में आसपास के गांवों की महिलाओं ने पहुंच कर अपनी बात सांसद हरसिमरत कौर बादल के सामने रखी।
