Move to Jagran APP

शिअद का भाजपा पर आरोप, चंडीगढ़ चुनावों में ईवीएम से की गई छेड़छाड़

भाजपा की गठबंधन सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ निगम चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। इन चुनावों में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 23 Dec 2016 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2016 08:33 PM (IST)
शिअद का भाजपा पर आरोप, चंडीगढ़ चुनावों में ईवीएम से की गई छेड़छाड़

जेएनएन, चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव में भाजपा-शिअद गठबंधन ने भले ही बंपर जीत दर्ज की है, लेकिन भाजपा की सहयोगी शिअद के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग ने चुनाव में भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कंग ने कहा कि वह यह मुद्दा पार्टी प्रधान सुखबीर बादल से समक्ष भी उठाएंगे।

loksabha election banner

बता दें, शिअद ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था और एक पर जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा ने 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने 20 सीटें जीती। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता है वह भाजपा का बागी नेता है।
कंग ने कहा कि ईवीएम मशीनों में व्यापक स्तर पर हुई छेड़छाड़ हुई है। कंग ने वीरवार को पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के मुख्य सचिव से मिलकर यह बात उनके समक्ष भी रखी है। कंग ने कहा कि 4 वार्डों में जहां अकाली पार्षद चुनाव मैदान में थे वहां भाजपा नेतृत्व ने प्रचार नहीं किया। केवल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उनके बुलाने पर संजय टंडन व सांसद किरण खेर उनके वार्ड में शक्ल दिखाने पहुंचे।

कंग ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार में कोई साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुखबीर बादल से उनकी भेंट होगी तब वे सारी स्थिति से उन्हें अवगत करवाएंगे। बता दें, कांग्रेस नेता भी ईवीएम से छेड़छाड़ की बात कर रहे हैैं।

पढ़ें : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : भाजपा का क्लीन स्वीप, बुरी तरह पिटी कांग्रेस

छाबड़ा का त्यागपत्र नहीं हुआ अभी मंजूर

उधर, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हुई हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा द्वारा दिया गया त्यागपत्र अभी मंजूर होने की संभावना नहीं है। उन्हें फिलहाल पार्टी का नेतृत्व करने को कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.