विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली कोर्ट में पुलिस ने कहा जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ सबूत नहीं; शिअद बोला चुनाव में ली मदद

Published: Mon, 19 Jan 2026 05:53 PM (IST)

शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लीगल विंग के चेयरमैन अर्शदीप सिंह कलेर ने ...और पढ़ें

अकाली दल के वक्ता अर्शदीप सिंह कलेर मीडिया से बातचीत करते हुए।

अकाली दल के वक्ता अर्शदीप सिंह कलेर मीडिया से बातचीत करते हुए।

HighLights

  1. पुलिस ने मोहाली कोर्ट में जग्गू भगवानपुरिया को क्लीन चिट दी।

  2. शिअद ने AAP पर चुनाव में गैंगस्टर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

  3. बेअदबी मामलों और सीएम की शाह से मुलाकात पर सवाल उठे।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के लीगल विंग के चेयरमैन अर्शदीप सिंह कलेर ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि सरकार अपने विकास कार्यों व पंजाब के ज्वलंत मुद्दों की बजाए केवल शिअद और एसजीपीसी को बदनाम करने की कोशिश में जुटी रहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सबसे ज्वलंत मुद्दा ड्रग्स, गैंगेस्टरवाद और राज्य पर बढ़ता कर्ज है।

पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कलेर ने कहा कि गैंगेस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पंजाब पुलिस तरनतारन चुनाव में बटाला लेकर आई और चुनाव में मदद ली। अब उसी वही पंजाब पुलिस मोहाली कोर्ट में हलफिया बयान दे रही हैं कि 2023 के एक केस में कह रही हैं कि भगवानपुरिया के खिलाफ उन्हें कुछ नहीं मिला। अत: उसे संबंधित केस में बरी कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Punjab News: पूर्व विधायक हरमीत सिंह को हाईकोर्ट से झटका, धोखाधड़ी और दुष्कर्म मामले में नहीं मिली राहत; 28 जनवरी तक टली सुनवाई

कलेर ने कहा कि यह केस हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने के संबंध में है। जिसमे अब पंजाब पुलिस जग्गू भगवानपुरिया को रिहा करने की बात कर रही है। इससे सरकार की गैंगेस्टरों को लेकर नजरिया साफ हो जाता हैं।

केजरीवाल पर साधा निशाना

केजरीवाल कहते हैं कि एक सप्ताह में गैंगेस्टर पंजाब छोड़ दे और इस दौरान कभी कबड्डी प्रमोटर की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी जाती हैं तो कभी शादी समारोह में आप के अपने सरपंच को गोली मार दी जाती है। कलेर ने कहा कि मुख्यमंत्री अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने गए थे। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वह एसवाईएल और आरडीएफ फंड को लेकर मिले थे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस एससी विंग बैठक में चन्नी के बयान पर विवाद बढ़ा, सफाई जारी; पार्टी नेताओं ने साधा निशाना

जब दोनों ही मामले कोर्ट में हैं तो मुख्यमंत्री अमित शाह से मिलने क्यों गए थे। जबकि मुख्यमंत्री खुद कहते थे कि वह कोर्ट के जरिए पंजाब का हक लेकर रहेंगे। गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को लेकर अकाली नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी 2014 में पंजाब में आई थी। तब से ही पंजाब में बेअदबी की घटनाएं शुरू हो गई।

आज तक इस मामले में केवल एक ही राजनेता को सजा हुई है। वो आम आदमी पार्टी का दिल्ली का पूर्व विधायक नरेश यादव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि डेरा सिरसा बेअदबी के दोषी है। आप सरकार में ही डेरा सिरसा के सारे केस पंजाब से बाहर शिफ्ट हो जाते हैं और सरकार सुप्रीम कोर्ट में डेरा मुखी के हक में हलफिया बयान देते हैं।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर जिले में अंग्रेजों के जमाने से बने कई पुलों पर नहीं है रेलिंग, हादसों ने बढ़ाई लोगों की चिंता