Move to Jagran APP

Rozgar Mela: चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, PU में युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज चंडीगढ़ आए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। यह नियुक्ति पत्र केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित रोजगार मेला के तहत दिए जा रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 22 Oct 2022 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 12:52 PM (IST)
Rozgar Mela: चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, PU में युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
युवाओं को नियुक्ति पत्र देते केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज चंडीगढ़ आए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। यह नियुक्ति पत्र केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित रोजगार मेला के तहत दिए जा रहे हैं। उनके साथ चंडीगढ़ भाजपा के अक्ष्यक्ष अरुण सूद, मेयर सरबजीत कौर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।  

loksabha election banner

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेला का शुभारंभ किया। अभियान के शुरुआती चरण में देशभर में  75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी किया।

इसी अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पहुंचे हैं। वह सुबह 10.30 बजे पीयू पहुंचे थे। पीयू के लॉ आडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं ने चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।  

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और लोगों का कल्याण करने की प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं।

देश भर से चयनित नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों/विभागों में नियुक्त किया जाएगा। नवनियुक्त कर्मी विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे, जैसे समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी। जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस और अन्य शामिल हैं।

ये भर्तियां, मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं। शीघ्र भर्ती के लिए, चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.