विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू चंडीगढ़ में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से 70.19 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने फर्जी शेयर निवेश के जाल में फंसाया

Published: Sat, 07 Nov 2026 03:21 PM (GMT+05:30)

न्यू चंडीगढ़ में एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से साइबर ठगों ने फर्जी शेयर निवेश के नाम पर 70.19 लाख रुपये ...और पढ़ें

फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई। (सांकेतिक फोटो)

फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. फेसबुक विज्ञापन, वाट्सएप ग्रुप के जरिए ग्रुप में जोड़ा।

  2. फर्जी एप पर मुनाफा दिखाकर ब्रोकर फीस वसूली।

  3. डीएमए अकाउंट के नाम पर पैन और आधार कार्ड की जानकारी ली।

जागरण संवाददाता, मोहाली। शेयर मार्केट में कम समय में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने न्यू चंडीगढ़ निवासी भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से 70,19,608 रुपये ठग लिए।

आरोपितों ने फेसबुक पर निवेश का विज्ञापन दिखाकर उन्हें वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा और फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई। 68 वर्षीय ओम प्रकाश की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज जीरो एफआईआर के मुताबिक, फेसबुक पर शार्ट टर्म निवेश से मुनाफे का विज्ञापन देखकर ओम प्रकाश वाट्सएप लिंक के जरिए करीब 150 सदस्यों वाले ग्रुप से जुड़े। सदस्यों के कहने पर उन्होंने (IISI NOXUS) एप डाउनलोड की।

आरोपितों ने डीएमए अकाउंट खोलने के नाम पर उनसे पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी ली। दो सितंबर से 21 अक्टूबर 2026 के बीच ओम प्रकाश ने अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न बैंक खातों में कुल 44 लाख रुपये जमा कर शेयर खरीदे।

एप पर उनके खाते में 2,61,96,000 रुपये का मुनाफा दिखाया गया। रकम निकालने के लिए 10 प्रतिशत ब्रोकर फीस के नाम पर उनसे 26,19,608 रुपये और जमा करवाए गए। बाद में 13 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई, जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, ग्रुप में खुद को हेड लव चतुर्वेदी और अदिति बावद बताने वाले लोगों ने उन्हें निवेश के जाल में फंसाया। उन्होंने आरोपितों की पहचान, कानूनी कार्रवाई और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।