Move to Jagran APP

Republic Day Parade: इस बार भी राजपथ पर नहीं दिखेगी चंडीगढ़ की झांकी, ये है वजह

दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में इस बार भी चंडीगढ़ की झांकी नहीं दिखेगी। यह लगातार पांचवां मौका है कि चंडीगढ़ की झांकी को परेड में शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले साल 2014 में सिटी ब्यूटीफुल की झांकी को परेड में दिखाया गया था।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 01:45 PM (IST)
Republic Day Parade: इस बार भी राजपथ पर नहीं दिखेगी चंडीगढ़ की झांकी, ये है वजह
साल 2014 में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल चंडीगढ़ की झांकी।

चंडीगढ़, जेएनएन। नई दिल्ली के राजपथ पर इस बार भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की झांकी (टैब्ल्यू) नजर नहीं आएगी। यह लगातार पांचवीं बार है कि चंडीगढ़ से केंद्र को भेजे गए कंसेप्ट को मंजूरी नहीं मिली है। बता दें कि गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान देश भर के राज्यों और यूनियन टेरेटरी की झांकियों को प्रदर्शित किया जाता है। 

loksabha election banner

इस बार चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से शहर में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए साइकिल रहेगा और शहर की ग्रीनरी और हेल्थ हब को दर्शाने के लिए एक टैब्ल्यू तैयार किया गया था। लेकिन इस बार भी टैब्ल्यू का चयन नहीं हो सका।

शहर में बन चुका है ढाई सौ किलोमीटर तक साइकिल ट्रैक

बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने शहर में लोगों की सुविधा के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए ढाई सौ किलोमीटर के साइकिल ट्रैक बनाए हैं। प्रशासन की ओर से केंद्र को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर चंडीगढ़ के टैब्ल्यू के लिए साइकिल ट्रैक और इसके आसपास की ग्रीन ट्री के कंसेप्ट को भेजा गया था, लेकिन इसका चयन नहीं हो सका। इससे पहले प्रशासन की ओर से द कैपिटल कांप्लेक्स, रॉक गार्डन में बने डॉल म्यूजियम को भेजा गया था। लेकिन इनका भी चयन नहीं हुआ था।

आखिरी बार 2014 में हुआ था चंडीगढ़ के टैब्ल्यू का चयन

आखिरी बार वर्ष 2014 में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से भेजे गए टैब्ल्यू का चयन हुआ था। उस समय प्रशासन की ओर से स्वर्गीय नेक चंद द्वारा बनाए गए रॉक गार्डन को टैब्ल्यू कंसेप्ट के लिए भेजा था और यह करीब 13 साल बाद वर्ष 2014 में इस टैब्ल्यू का चयन किया गया था।

आरडी परेड के लिए शहर के युवाओं का हुआ चयन

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में होने वाली परेड में चंडीगढ़ के युवा भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शहर से इस बार प्री आरडी कैंप के लिए आयोजित ट्रैनिंग कैंप में सिर्फ 10 युवाओं का चयन हुआ है, जिनमें पांच लड़के और पांच लड़कियां शामिल थीं। सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फाॅर गर्ल्स (जीसीजी-11) की छात्रा लतिका भारद्वाज का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। चंडीगढ़ जोन से सिर्फ दो युवाओं का स्टेट लेवल पर फाइनल राउंड में चयन हुआ है, जिसमें लतिका भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.