याद आया बचपन का प्यार
अपने ही बचपन के क्रश के साथ काम करना बहुत अलग अनुभव है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अपने ही बचपन के क्रश के साथ काम करना बहुत अलग अनुभव है। फिल्म में बचपन की कुछ यादें आती रही। मगर ये काफी दिलचस्प है। शायद ही कोई इतना खुशनसीब हो कि अपने बचपन के क्रश के साथ फिल्म में रोमांटिक किरदार निभा सके। एक्टर वरुण धवन कुछ इन्हीं शब्दों में श्रद्धा कपूर से जुड़े अपने प्यार पर बात करते हैं। दोनों बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ते थे जहां वरुण उन्हें दिल ही दिल में प्यार करते थे। शनिवार को वरुण जीरकपुर स्थित कोस्मो मॉल में पहुंचे, तो उन्होंने अपनी हालिया फिल्म स्ट्रीट डांसर में श्रद्धा कपूर के साथ काम करने पर कुछ इन्हीं शब्दों पर बात की। वरुण के साथ श्रद्धा भी इस कार्यक्रम में पहुंचीं। वरुण के इजहार पर शर्मा गई श्रद्धा
वरुण ने जब अपने बचपन के प्यार पर बात की तो श्रद्धा इस पर शर्मा गई। उन्होंने इस पर ज्यादा बात नहीं की। श्रद्धा ने कहा कि दूसरी बार इसी फिल्म में वरुण के साथ काम कर रही हैं। इस बार डांस की नई फॉर्म इसमें पेश की जाएंगी। जिसमें स्ट्रल और डांस दोनों ही होगा। वरुण इस फिल्म में चंडीगढ़ के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी शहर से मेरी जर्नी शुरू होती है और फिर विदेश में खुद को नृत्य में साबित करना होता है। फिल्म में चंडीगढ़ वाली थोड़ी फील लाया हूं। जिसमें कुछ कुछ पंजाबी भी बोल रहा हूं। मगर पंजाबी बहुत कम बोली है क्योंकि सच कहूं तो मुझे ज्यादा आती नहीं। घर में दादी पंजाबी में ही बात करती है। मगर मैं पंजाबी बोल नहीं पाता इसका अफसोस है। भारत पाकिस्तान के साथ नफरत नहीं दिखाई है
वरुण की इस फिल्म में भारत पाकिस्तान की टीमें भी डांस में एक दूसरे से भिड़ती हैं। वरुण ने कहा कि फिल्म में दोनों देशों के बीच प्रतियोगिता है हालांकि इसमें युद्ध से जुड़ी कोई बात नहीं, ये महज एक प्रतियोगिता है। जिसे सकारात्मक तरीके से ही लिया गया है।