विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उड़ान भरने के लिए तैयार मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट में बड़ा हादसा टला

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 10 Feb 2017 01:40 PM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2017 01:41 PM (IST)

मुंबई से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने को तैयार इंडिगो की फ्लाइट का अचानक किसी ने इमरजेंसी दरवाजा खोल दिया। इसके कारण यात्रियों को अन्य फ्लाइट से रवाना किया गया।

उड़ान भरने के लिए तैयार मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट में बड़ा हादसा टला
उड़ान भरने के लिए तैयार मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट में बड़ा हादसा टला

जेएनएन, चंडीगढ़। मुंबई से शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट का आपातकालीन दरवाजा अचानक एक व्यक्ति ने खोल दिया। शुक्र यह रहा कि फ्लाइट अभी उड़ी नहीं थी। फ्लाइट स्टाफ व सुरक्षाकर्मियों को जैसे ही इसकी भनक लगी उन्होंने उस व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसने दरवाजा खोला था।

सुरक्षा दस्ता उस व्यक्ति को अपने साथ ले गया है। बताया जा रहा की वह व्यक्ति किसी बड़े निर्देशक का भाई है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उससे पूछताछ की जा रही है। फ्लाइट में कुल 190 लोग सवार थे। इसी फ्लाइट से टीवी आर्टिस्ट ख़ुशी राजपूत भी चंडीगढ़ आ रही थी। अब यात्रियों को दूसरे फ्लाइट से भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मानव तस्करी के खिलाफ सतिंदर सरताज को यूएनओ ने चुना ब्रांड एंबेसडर