Move to Jagran APP

नगर निगम के बाद लोकसभा में भी रामलीला ग्राउंड बनेगा जीत का शुभंकर : शाह

चुनाव से पहले इस रामलीला ग्राउंड में आए थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 09:39 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 06:34 AM (IST)
नगर निगम के बाद लोकसभा में भी रामलीला ग्राउंड बनेगा जीत का शुभंकर : शाह

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अमित शाह ने चंडीगढ़ के रामलीला मैदान में पहुंचने के बाद कहा कि वे नगर निगम के चुनाव से पहले इस रामलीला ग्राउंड में आए थे। भाजपा ने नगर निगम में जबरदस्त जीत दर्ज की थी। अब यही ग्राउंड फिर से जीत का शुभंकर बनने जा रहा है। 2019 में भाजपा की 2014 से बड़ी जीत होगी। अमित शाह का सेक्टर-27 रामलीला ग्राउंड पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर स्वागत किया। शाह ने भी खड़े होकर सबका अभिवादन किया। शाह लगभग शाम 7 बजे रामलीला ग्राउंड पहुंचे। उनका भाषण 20 मिनट का ही रहा। स्थानीय टच देने के लिए उन्होंने 20 मिनट में 6 बार चंडीगढ़, कई बार किरण खेर का नाम लिया। इस भाषण में उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दों के साथ स्थानीय बातों का भी ख्याल रखा। हालांकि अमित शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन पर वह क्या बोलें। जबकि कांग्रेस पर जमकर हमले किए। राहुल गांधी और कांग्रेस पर लगे भ्रष्टचार के आरोपों पर जमकर प्रहार किया। चंडीगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद वे सीधे एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गए। सभी नेताओं ने पवन बंसल पर बोला हमला

loksabha election banner

अमित शाह ने बेशक पवन बंसल पर कुछ नहीं बोला, लेकिन भाजपा के अन्य सभी नेताओं ने पवन बंसल के खिलाफ जमकर प्रहार किया। किरण खेर ने पवन बंसल के 15 साल के शासन से अपने 5 साल का अंतर बताया। उन्होंने कहा कि बंसल तो अपने अंतिम साल का पांच करोड़ रुपया तक एमपी लैड के तहत नहीं खर्च पाए। उन्होंने यह पैसा शहर के विकास पर खर्च किया। 118 प्रतिशत पैसा खर्च करने वाली वह इकलौती सांसद हैं। इसके अलावा संजय टंडन ने भी भाजपा के कार्यों का जिक्र शाह के सामने किया। कांग्रेस से भाजपा में आई पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने कहा कि पवन बंसल ने रेल गेट कर शहर को शर्मसार किया। उनकी जगह इसी वजह से वह किसी महिला को कांग्रेस की टिकट चाहती थी। भाजपा ने महिलाओं को सम्मान दिया है। शाह बोले : हमने केरोसीन फ्री सिटी बनाया

शाह ने कहा कि चंडीगढ़ देश का पहला केरोसीन फ्री सिटी बना था। किरण खेर ने शहर का विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शहर में 24 घंटे पानी की व्यवस्था, सीवरेज लाइन और इसकी सफाई के लिए बड़ी मशीनें खरीदी गई। 42 करोड़ रुपये सेक्टर-17 की खूबसूरती पर खर्चे गए। सेक्रेटेरिएट की नई बिल्डिंग 72 करोड़ रुपये से तैयार हो रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए बसें खरीदी गई। फ्लाईओवर और रेलवे अंडर ब्रिज लोगों के लिए बनाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.