Move to Jagran APP

ड्रैगन के नापाक मंसूबों पर रणभूमि के दिग्गजों के साथ चंडीगढ़ में राम माधव की गुफ्तगू

भाजपा नेता राम माधव ने चंडीगढ़ में पूर्व सैन्य अधिकारियों वीपी मलिक सुनील लांबा केजे सिंह और बीएस जायसवाल से से मिलकर चीन के साथ सीमा विवाद मामले पर चर्चा की। सैन्य अधिकारियों ने चीन को उसी की भाषा में जवाब देने की सलाह दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 11:09 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 11:33 AM (IST)
ड्रैगन के नापाक मंसूबों पर रणभूमि के दिग्गजों के साथ चंडीगढ़ में राम माधव की गुफ्तगू
चंडीगढ़ में पूर्व सैन्य अधिकारियों से चर्चा करते राम माधव।

चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। चीन के साथ सीमा विवाद के बीच शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी राम माधव चंडीगढ़ पहुंचे। कहने तो राममाधव जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर सेमी वर्चुअल रैली में हिस्सा लेने चंडीगढ़ आए थे, लेकिन उन्होंने बेहद गोपनीय तरीके से यूटी गेस्ट हाउस में रिटायर्ड थलसेना अध्यक्ष वीपी मलिक, रिटायर्ड नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल व पूर्व वेस्टर्न कंमाड प्रमुख केजे सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जायसवाल से करीब सवा घंटे बंद कमरे में बात की। मीटिंग चार बजे शुरू हुई और पांच बजे तक चली।

loksabha election banner

सूत्रों की माने तो इस मीटिंग में चीन के साथ चल रहे सैन्य टकराव और पाकिस्तान के आंतरिक हालातों पर राम माधव ने सैन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और भविष्य में बनने वाले हालातों पर उनकी राय ली। सैन्य अफसरों ने सरकार के मौजूदा स्टैंड को सही बताया, और चीन को उसी की भाषा में जवाब देने की बात कही।

सीमा पर दुश्मनों को सबक सिखा चुके हैं यह सैन्य अफसर

गौरतलब है कि राम माधव के साथ इस मीटिंग में हिस्सा लेने वाले यह सैन्य अधिकारी भारतीय सेना के ऐसे रणबांकुरे रहे हैं, जिन्होंने कई मौकों को दुश्मन सेना को हार का मुंह दिखाया है। रिटायर्ड जनरल वीपी मलिक की अगुवाई में भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को हराया था। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह पहले नोर्थ ईस्ट और फिर वेस्टर्न कमांड की कमान संभाल चुके हैं। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जायसवाल भी नोर्थन कमांड प्रमुख रह चुके हैं। ऐसे में यह सभी अधिकारी सीमा की भौगोलिक स्थिति और परिस्थिति पर खास पकड़ रखते हैं।

जनरल वीपी मलिक ने राम माधव को भेंट की अपनी किताब

इस मीटिंग के बाद रिटायर्ड जनरल वीपी मलिक ने राम माधव को अपनी किताब कारगिल फ्राम सरप्राइज टू विक्ट्री भेंट की। राम माधव ने बताया कि उन्होंने इस किताब को पढ़ा है। तभी वीपी मलिक ने बताया कि यह किताब का नया एडिशन है और इसमें काफी कुछ नया जोड़ा गया है। इस राम माधव ने भेंट स्वीकार करते हुए कहा कि अब इसे दोबारा पढ़ेंगे।

मेजर जनरल कांडल नहीं हो सके कनेक्ट

रिटायर्ड मेजर जनरल एमएम कांडल ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वह मौजूदा समय में दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं, इसलिए उन्होंने दो तीन बार वर्चुअल तौर पर जुड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कनेक्ट नहीं हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.