Move to Jagran APP

Rajya Sabha Election 2022: पंजाब में दो और सीटों पर होंगे राज्यसभा चुनाव, आप की स्थिति मजबूत, ये है विधानसभा की दलीय स्थिति

Rajya Sabha Election 2022 latest Updates पंजाब में राज्यसभा की दो और सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई होगी। विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए आम आदमी पार्टी के दो सदस्यों का राज्यसभा में जाना तय है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 13 May 2022 10:38 AM (IST)Updated: Fri, 13 May 2022 11:55 AM (IST)
Rajya Sabha Election 2022: पंजाब में दो और सीटों पर होंगे राज्यसभा चुनाव, आप की स्थिति मजबूत, ये है विधानसभा की दलीय स्थिति
Rajya Sabha Election 2022: पंजाब से आप के दो और सदस्यों का राज्यसभा में जाना तय। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने पंजाब में रिक्त हो रही दो राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पंजाब कोटे से राजसभा की 2 सीटे 4 जुलाई को खाली होंगी। इन दोनों ही सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जानी तय है।

loksabha election banner

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। 117 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 92 विधायक हैं। इससे पहले राज्य में पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हुई थी, जिसमें सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

बता दें, कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी और शिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भुंदड़ का छह साल का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है। इसे लेकर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने बताया कि 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 मई होगी। 1 जून को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 3 जून है, जबकि 10 जून को मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतों की गणना भी होगी। हालांकि मतदान होने की कोई संभावना नहीं है। क्योंकि कमजोर विपक्ष के कारण आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की चुनौती नहीं मिलने वाली है।

पहले आप के ये बन चुके राज्यसभा सदस्य

  1. हरभजन सिंह
  2. राघव चड्ढा
  3. डा. संदीप पाठक
  4. अशोक कुमार मित्तल
  5. संजीव अरोड़ा

पंजाब विधानसभा की दलीय स्थिति

आम आदमी पार्टी                    92

कांग्रेस                                   18

शिरोमणि अकाली दल               04

भाजपा                                   02

अन्य                                      01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.