Move to Jagran APP

मौसम मेहरबान : 12 घंटों में 134.8 एमएम बारिश

इस बारिश से शहर के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 08:07 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:11 AM (IST)
मौसम मेहरबान : 12 घंटों में 134.8 एमएम बारिश
मौसम मेहरबान : 12 घंटों में 134.8 एमएम बारिश

विकास शर्मा, चंडीगढ़

loksabha election banner

पिछले 12 घंटों में शहर में 134.8 एमएम बारिश हुई है। इस बारिश से शहर के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम था।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बार अच्छी मानसूनी बारिश की संभावना है। मानसून सीजन (जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर) में 805.5 एमएम के करीब बारिश हो तो इसे सामान्य माना जाता है। इससे ज्यादा बारिश होने पर अच्छा मानसून और इससे कम होने पर कमजोर मानसून माना जाता है। पिछले कुछ वर्षो में मानसून के आगमन की स्थिति पर नजर डालें तो इस बार मानसून का आगमन समय से हुआ है। आठ जुलाई तक शहर में कुल 305 एमएम बारिश हो चुकी है, जोकि अच्छे मानसून का संकेत है और सामान्य मानसून का 37.8 फीसद है। संभावना है कि इस बार 845.7 एमएम से ज्यादा बारिश होगी।

सुरेंद्र पाल ने बताया कि बताया कि इस पूरे हफ्ते बारिश जारी रहने की संभावना है। इस बीच शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जलभराव की वजह से कई जगहों पर लगा जाम

बारिश की वजह से बुधवार को शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे सड़कों पर जाम लग गया। मध्य मार्ग, ट्रिब्यून चौक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन, इंडस्ट्रियल एरिया फेज टू में, सेक्टर -42, जेडब्ल्यू मेरियट, सेक्टर -46, सेक्टर 47, एयरपोर्ट चौक पर वाहनों की लंबी -लंबी कतारें नजर आई। इस बार समय से आया मानसून, अच्छी बारिश के आसार

साल - मानसून की दस्तक

2020 - 24 जून

2019 - 5 जुलाई

2018 - 28 जून

2017 - 2 जुलाई

2016 - 2जुलाई

2015 - 25 जून

2014 - 1 जुलाई

2013 - 16 जून मानसून सीजन में शहर में हुई बारिश का पिछले दस साल का रिकार्ड

साल  -कुल बारिश-  कम, ज्यादा 2010-1165.5 एमएम- 38 फीसद ज्यादा

2011- 772.9 एमएम -8 फीसद कम

2012- 801.5 एमएम -5 फीसद कम

2013-792.8 एमएम -6 फीसद कम

2014-599.2 एमएम-29 फीसद कम

2015- 548.3 एमएम-35.5 फीसद कम

2016-456.9 एमएम- 45.8 फीसद कम

2017-752.8 एमएम-10 फीसद कम

2018- 895.2 एमएम -18 फीसद ज्यादा

2019- 694.4 एमएम - 18 फीसद कम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.