Move to Jagran APP

बारिश से भीगा पंजाब, गर्मी व प्रदूषण से राहत लेकिन तूफान से नुकसान

पंजाब और चंडीगढ़ में शनिवार से बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। राज्‍य के अधिकतर इलाके में रविावार सुबह से रुक-रुककर बारिश हाे रही है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 12:44 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 12:58 PM (IST)
बारिश से भीगा पंजाब, गर्मी व प्रदूषण से राहत लेकिन तूफान से नुकसान
बारिश से भीगा पंजाब, गर्मी व प्रदूषण से राहत लेकिन तूफान से नुकसान

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ शनिवार से हो रही बारिश से तरबतर हो गया है। राज्‍य में शनिवार सुबह से देर रात तक जमकर बारिश हुई। इके बार रविवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे पिछले दिनाें से भीषण गर्मी आैर प्रदूषण से राहत मिली है। शनिवार शाम और रात में तेज आंधी से कई जिलों में काफी नुकसान हुआ। इससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं। चंडीगढ़ सहित पंजाब के कई हिस्‍सों बारिश जारी है।

loksabha election banner

कई जिलों में आंधी के कारण पेड़ व खंभे गिर गए। पठानकोट में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। हालांकि पिछले कई दिनों से धूल के गुबार के कारण बढ़े प्रदूषण से बारिश ने कुछ राहत जरूर दी। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक गिरावट आई। अमृतसर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.8 था, जो शनिवार को 37.2 डिग्री पर आ गया।

चंडीगढ़ में बारिश के बीच स्‍कूटी पर जातीं युवतियां।

लुधियाना में छह डिग्री तक तापमान गिरा। आंधी व बारिश से कई जिलों में नुकसान हुआ है। पठानकोट में 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चले तूफान ने कई क्षेत्रों में पेड़ जड़ से उखड़ गए। कई पोल भी टूटे। इस कारण रेल व सड़क यातायात प्रभावित हुआ। तूफान से भले कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन शहर में मोबाइल टावर गिर गया। 98 गांवों में पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। अन्य जिलों में भी आंधी पेड़ आैर बिजली के खंभे से  गिर गए। इससे बिजली सप्लाई बाधित हुई, जिस कारण पानी की भी समस्या पैदा हुई। 

 

 चंडीगढ़ में बारिश के बीच जाते युवक और युवती।

तेज बारिश ने हटाया धूल का गुबार, लोगों ने ली राहत की सांस

 पिछले 48 घंटों से आसमान में छाए धूल के गुबार ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया था। ऐसे में शुक्रवार देर रात और शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को काफी राहतदी। मौसम विभाग की माने तो सुबह 8 बजे तक शहर में 21.6 एमएम बारिश हुई। वहीं दिन में शाम साढ़े 5 बजे तक 3.6 एम बारिश हुई। ट्राईसिटी में देर रात तक रुक-रुक तेज बारिश होती रही।

 

पठानकोट में आंधी के कारण गिरा मोबाइल टावर।

बारिश से पॉल्यूशन का स्तर भी हुआ सामान्य 

 चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के सदस्य ने बताया कि बारिश से पॉल्यूशन के स्तर में भी सुधार देखने को मिला। बारिश के साथ हवा में फैले धूल के कण बरस रहे थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से कीचड़ बरस रहा हो।  शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) लेवल 858 माइक्रोग्र्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) लेवल 175 माइक्रोग्र्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया, जोकि सामान्य है। 

 

बारिश के कारण पठानकोट में गिरी एक मकान की छत।

बारिश से आई तापमान में गिरावट 

बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य तापमान से 9 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस था, शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 शालीमार एक्सप्रेस के इंजन में फंसी टहनी

 जम्मूतवी से दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस पठानकोट कैंट स्टेशन पर जा रही थी। इसी दौरान आंधी के कारण सफेदे के पेड़ की टहनी टूट कर इलेक्ट्रिक इंजन के ऊपरी भाग में फंस गई। इंजन के बीच टहनी फंसने की वजह से ट्रेन रुक गई। आंधी के कारण दो ट्रेनें रद करनी पड़ी।

 एक घंटा देरी से उड़ी दिल्ली के लिए फ्लाइट

लुधियाना से दिल्ली विमान ने शनिवार को एक घंटा देरी से उड़ान भरी। इसका मुख्य कारण दिल्ली से फ्लाइट का एक घंटा देरी से आना रहा। एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर सुखदेव सिंह ने बताया कि आज विजिबिलिटी सही थी और समय पर उड़ान भरनी थी। लेकिन दिल्ली से किन्ही तकनीकी कारणों से जहाज एक घंटा देरी से आया। ऐसे में यहां से उड़ान एक घंटा देरी से भरी गई।

चंडीगढ़ में बारिश के बीच जाते लोग।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सामान्य हुए फ्लाइट्स शेड्यूल 

धूल के गुबार के दो दिनों बाद शनिवार को फ्लाइट संचालन सामान्य रहा। एयरपोर्ट 29 लाइट्स का संचालन हुआ, एक लाइट रद रही, एक फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी और एक फ्लाइट का संचालन दिल्ली से हुआ। चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली जी8 911 रद रही। जी 8 823 चंडीगढ़ से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट ने 2 घंटे 40 मिनट की देरी से उड़ान भरी। वहीं एयर इंडिया 187,188 चंडीगढ़-शारजाह के बीच चलने वाली फ्लाइट का संचालन दिल्ली से हुआ। फ्लाइट सामान्य होने से लोगों ने भी राहत की सांस ली, गौरतलब है कि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रोजाना 4500 के करीब यात्री सफर करते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.