Move to Jagran APP

राहुल की कोर टीम तेजी से छोड़ रही कांग्रेस का हाथ, रवनीत बिट्टू के BJP में जाने के बाद INC को लगा तगड़ा झटका

Punjab Politics पंजाब में कांग्रेस छोड़ने वाले राहुल गांधी की कोर टीम के हिस्सा हुआ करते थे। लुधियाना सांसद रवनीत बिट्टू के कांग्रेस छोड़ने के बाद तो मानो पार्टी के सामने चुनौतियों की भरमार आ गईं। रवनीत का भाजपा ज्वाइन करना हरेक के लिए चौंकाने वाला था। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक तंवर पहले ही कांग्रेस को छोड़ गए थे।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Published: Wed, 27 Mar 2024 03:43 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2024 03:43 PM (IST)
राहुल की कोर टीम तेजी से छोड़ रही कांग्रेस का हाथ, रवनीत बिट्टू के BJP में जाने के बाद INC को लगा तगड़ा झटका
Punjab Politics: राहुल की कोर टीम तेजी से छोड़ रही कांग्रेस का हाथ (File Photo)

कैलाश नाथ, चंडीगढ़। कांग्रेस की युवा ब्रिगेड जो कभी राहुल की कोर टीम का हिस्सा हुआ करती थी, तेजी से ‘हाथ’ छोड़ कर कमल का फूल पकड़ रही है। ऑल इंडिया युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक तंवर पहले ही कांग्रेस को छोड़ गए थे। तंवर आम आदमी पार्टी से होते हुए भाजपा में आ गए हैं और भाजपा ने उन्हें हिसार से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

loksabha election banner

यह सीट पहले शिअद के पास थी

इसी प्रकार रवनीत बिट्टू जोकि राहुल गांधी की गुड बुक में थे, ने भी कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा ज्वाइन कर ली। पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान रमिंदर आंवला की भी भाजपा में जाने की तैयारी है। आंवला भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के करीबी है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पंजाब में मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग, वोटर्स के लिए शुरू होगी मोबाइल ऐप की सुविधा

उनका कांग्रेस छोड़ना तय था बस इंतजार इस बात का हो रहा था कि क्या शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन होता है या नहीं। क्योंकि आंवला फिरोजपुर जिले से आते है और यह सीट पहले शिअद के पास थी।

रवनीत बिट्टू का जाना चौंकाने वाला

लोक सभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है। कांग्रेस के लिए तो चुनौतियां बढ़ ही रही है लेकिन अहम बात यह है कि जिन नेताओं को कभी राहुल गांधी आगे लाए थे, वह भी अब दूसरी पार्टियों में जा रहे है। रवनीत बिट्टू का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बेहद चौंकाने वाला रहा।

हालांकि इससे पहले भी पंजाब से पूर्व विधायक गुरप्रीत जीपी और सिटिंग विधायक डा. राजकुमार चब्बेवाल पार्टी छोड़ कर जा चुके है। बिट्टू के जाने से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि तीन पीढ़ियों से बिट्टू परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। बिट्टू के दादा स्वर्गीय बेअंत सिंह को पंजाब से आतंकवाद खत्म करने का श्रेय जाता है। बाद में आतंकवादियों ने उन्हें बम से उड़ा दिया था।

आंवला जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र से जीते थे उप चुनाव जीते 

बिट्टू ने अपना राजनीतिक कैरियर यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान पद से शुरू की थी। जानकारी के अनुसार रमिंदर आंवला भी जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकते है। भाजपा उन्हें फिरोजपुर सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। 2019 में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल द्वारा लोक सभा चुनाव जीतने के बाद आंवला जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र से उप चुनाव जीते थे।

बता दें कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल भी कभी राहुल गांधी के काफी करीबी थे।वह दो बार कुरुक्षेत्र से कांग्रेस के सांसद भी रहे। 2019 का उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। 24 मार्च को उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और इसी दिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया।

यह भी पढ़ें- Punjab Politics: पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका, जालंधर से AAP सांसद रिंकू कुमार भाजपा में होंगे शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.