विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjabi Singer औजला को भारी पड़ी फैंस के साथ सड़क पर मस्‍ती, वीडियो वायरल होने पर कसा शिकंजा

By Edited By:
Published: Fri, 22 Nov 2019 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 01:13 PM (IST)

पंजाबी सिंगर करन औजला सुर्खियों में आ गए हैं। जोकि अपने फैंस व दोस्तों के साथ मोहाली शहर की सड़कों ...और पढ़ें

Punjabi Singer औजला को भारी पड़ी फैंस के साथ सड़क पर मस्‍ती, वीडियो वायरल होने पर कसा शिकंजा
Punjabi Singer औजला को भारी पड़ी फैंस के साथ सड़क पर मस्‍ती, वीडियो वायरल होने पर कसा शिकंजा

मोहाली, जेएनएन। पंजाबी सिंगर करन औजला और उनके फैंस द्वारा मोहाली में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना का वीडियो शुक्रवार को खूब वायरल हुआ, जिसपर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। ट्रैफिक एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। यह वीडियो बुधवार का है। जिससे पंजाबी सिंगर करन औजला सुर्खियों में आ गए हैं। जोकि अपने फैंस व दोस्तों के साथ मोहाली शहर की सड़कों पर वॉयलेशन करते हुए ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते नजर आए हैं। लोगों का कहना है कि विदेश में बसे यह पंजाबी सिंगर जहां विदेशों का कानून तो फॉलो करना जानते हैं, लेकिन भारत आते ही नियमों को ताक पर रखकर उनकी सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार को करन औजला चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे। आने वाले दिनों में करन औजला का दिल्ली और पंजाब के कुछ जिलों में प्रोग्राम तय है, जिसके लिए वह पंजाब आए हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ही उनके हजारों फैंस एयरपोर्ट पर खड़े थे। मालूम हो कि इससे पहले पंजाबी सिंगर ऐली मांगट और रम्मी रंधावा ब्रदर्स की सोशल मीडिया पर शुरू हुई लड़ाई ने कुछ दिनों के लिए मोहाली में हालात काफी खराब कर दिए थे।

गैंगस्टर बुड्डा ने करन औजला को दी थी धमकी

16 मार्च 2019 को रोहन रिकॉ‌र्ड्स के मालिक संदीप रेहान व करण औजला दोनों पंजाब आए थे व चंडीगढ़ में ठहरे थे। इस दौरान संदीप रेहान के फोन पर इंटरनेट कॉल आई थी, जिसमें उन्हें जान की सलामती के लिए 20 लाख फिरौती देने को कहा गया था। रेहान ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस का शक नाभा जेल ब्रेक में फरार गैंगस्टर हैरी चठ्ठा पर गया था। मगर जांच के बाद सुखप्रीत बुड्ढा का नाम सामने आया था। पुलिस को सूचना देने के बाद करण औजला व संदीप रेहान को पुलिस सुरक्षा भी दी गई। मगर सुखप्रीत बुड्ढा ने उन्हें कनाडा तक पीछा करने की धमकी दी थी, जिसके बाद करन औजला ने इंडिया आना बंद कर दिया था और अपने कई शो कैंसिल भी किए थे।

कनाडा पहुंचते ही हुआ था हमला

कनाडा जाते ही पंजाबी सिंगर करण औजला के साथी संदीप रेहान (रेहान रिकॉ‌र्ड्स कंपनी के मालिक) पर कनाडा के शहर सरी में 24 घंटे में दो बार हमला हुआ था। पहला हमला संदीप रेहान के घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी पर हुआ था। दूसरा हमला उस समय हुआ जब संदीप अपने घर से करण के साथ बाहर निकल रहे थे। गोलियां उनके गेट पर लगीं, जिसमें करन औजला घायल भी हुए थे। परंतु कुछ समय पहले ही खतरनाक गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा को अर्मीनिया में इंटरपोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद करन औजला ने इंडिया में अपने शो बुक करवाए और यहां पहुंचे।

शहर का माहौल किसी कीमत पर भी खराब नहीं होने दिया जाएगा। उल्लंघना करने वाले के खिलाफ जांच के बाद मामला दर्ज भी होगा। वॉयलेशन की वीडियो हमारे पास आइ है। एसपी हरमन हंस को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

-कुलदीप सिंह चाहल, एसएसपी मोहाली।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।