Move to Jagran APP

Punjab Youth Congress election Result: संधू के करीबी बरिंदर ढिल्लों बने प्रदेश अध्यक्ष

Punjab Youth Congress election Result रूपनगर के जिला अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान बन गए हैं। जिला अध्यक्षों के भी परिणाम घोषित हो गए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 10:13 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 05:33 PM (IST)
Punjab Youth Congress election Result: संधू के करीबी बरिंदर ढिल्लों बने प्रदेश अध्यक्ष
Punjab Youth Congress election Result: संधू के करीबी बरिंदर ढिल्लों बने प्रदेश अध्यक्ष

जेएनएन, चंडीगढ़। रूपनगर के जिला अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान बन गए हैं। ढिल्लों की इस जीत में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कैप्टन संदीप संधू हावी रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह की बिल्कुल नहीं चली। वे गुरजोत ढींडसा का समर्थन कर रहे थे। कैप्टन संधू ढिल्लों के साथ खड़े थे।

loksabha election banner

अहम पहलू यह है कि ढिल्लों और ढींडसा के बीच करीब 23 हजार मतों का अंतर रहा। रविवार को मतों की गिनती हुई। चुनाव में करीब 60 हजार युवा कांग्रेसियों ने मतदान का प्रयोग किया था। युवा कांग्रेस की यह लड़ाई मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द भी घूम रही थी। हालांकि, चुनाव में मुख्यमंत्री ने सीधा हस्तक्षेप तो नहीं किया, लेकिन बरिंदर ढिल्लों युवाओं में कैप्टन के काफी करीबी माने जाते हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद ही बरिंदर ढिल्लों को रूपनगर से टिकट मिला था। हालांकि, वह हार गए थे। बाद में पार्टी ने उन्हें जिला प्रधान बना दिया था।

जस्सी, ढींडसा, दमन कौर व बन्नी खैहरा उपाध्यक्ष

जस्सी, ढींडसा, दमन कौर व बन्नी खैहरा उपाध्यक्ष बने हैं। अधिकारिक रिजल्ट की घोषणा एक हफ्ते बाद होगी, लेकिन किस प्रत्याशी को कितने वोट पड़े, इसकी जानकारी प्रत्याशियों को दे दी गई है। दूसरे नंबर पर आए जसविंदर सिंह जस्सी व गुरजोत सिंह ढींडसा उपाध्यक्ष होंगे। सुनाम से विधानसभा का चुनाव लडऩे वाली दमन कौर बाजवा महिला कोटे से उपाध्यक्ष बनी हैं। एससी कोटे से पटियाला के बन्नी खैहरा उपाध्यक्ष होंगे।

ये रहे जिलों के परिणाम

जालंधर सिटी में अंगद दत्ता तिकोने मुकाबले में जीत कर शहरी इकाई के प्रधान बन गए हैं। हनी जोशी जालंधर देहात इकाई में सीधे मुकाबले में विजेता घोषित हुए हैं। वहीं, योगेश हांडा लुधियाना शहरी और अमित तिवारी जिला खन्ना प्रधान बने हैं। अबोहर से अतिंदर पाल व बल्लुआना से अमित भादू विजयी घोषित किए गए हैं।गुरदासपुर से एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा यूथ कांग्रेस जिला प्रधान चुने गए हैं। रूपनगर से सुरिंदर सिंह छिंदा को जिला यूथ कांग्रेस की कमान मिली है। सुरिंदर विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह के खास माने जाते हैं। पंजाब यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए 4 दिसंबर 5 दिसंबर 6 दिसंबर को मतदान हुआ था। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.